Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बाईपास परियोजनाओं की जानकारी दी।
लालकुआं बाईपास 7 किलोमीटर का होगा, जबकि गौला पुल से आगे 8.4 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में बदलने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली
नैनीताल / हल्द्वानी, 11 सितम्बर 2026: जनपद नैनीताल में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि
प्रथम बाईपास (7 किलोमीटर), इस लालकुआं बाईपास को NHAI से विधिवत स्वीकृति मिल गई है। यह बाईपास बरेली रोड नगला से प्रारंभ होकर वन विकास निगम के डिपो तक लगभग 7 किलोमीटर लम्बा होगा। स्वीकृति मिलने के बाद अब इसका DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) गठन किया जायेगा और DPR के पश्चात अग्रिम कार्यवाही शीघ्र शुरू कर दी जायेगी।
द्वितीय बाईपास – गौला पुल फोरलेन (8.4 किलोमीटर):* गोला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोर-लेन में परिवर्तित करने के लिए लगभग 8.4 किलोमीटर लम्बे बाईपास / फोरलेन प्रस्ताव को In-Principle (सैद्धांतिक) स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए भी संबंधित कार्यदायी एजेंसी को तत्परता से DPR गठन करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से हल्द्वानी शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी तथा कुमाऊँ मण्डल का यातायात और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


