Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद
बेरीपड़ाव के अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना करते CM धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

हल्द्वानी, 10 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर, बेरी पड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेश की प्रगति, जनकल्याण तथा प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


