Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ हिमांशु मिश्रा ने सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा किया
दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और IIT वाराणसी से की स्नातकोत्तर पढ़ाई, सेवानिवृत्त हवलदार के बेटे ने हासिल की सैन्य अधिकारी बनने की मंजिल
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर परमा निवासी सेवानिवृत्त हवलदार गोपाल दत्त मिश्रा के पुत्र हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। हिमांशु ने विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़कर सेना में अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को पूरा किया है।
हिमांशु मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी वाराणसी से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विदेशी कंपनी में नौकरी की, लेकिन सेना में अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए नौकरी छोड़ दी और भारतीय सेना में शामिल हुए।
हिमांशु के पिता गोपाल दत्त मिश्रा भारतीय सेना की 17 कुमाऊं रेजिमेंट में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता विमला मिश्रा गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले हिमांशु ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का नाम भी रोशन किया है।
हिमांशु मिश्रा के लेफ्टिनेंट बनने पर विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, कमलेश चंदोला, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र मलवाल सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


