बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। भतीजे पर चाचा-चाची की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की बहू भी हमले में घायल हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई गई है।... Read More
बागेश्वर
उत्तराखंड में मंगलवार शाम फिर धरती डोली। बागेश्वर में 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई। राहत की बात है कि फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। ... Read More
बागेश्वर में सेंट जोसेफ स्कूल के समीप स्कूटी समेत गोमती नदी में गिरने से जिला अस्पताल में तैनात कनिष्ठ सहायक मोहित मेहरा की मौत हो गई। फायर सर्विस, कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उनका शव नदी से बरामद किया। मृतक मूल रूप से रानीखेत के एराड़ क्षेत्र के निवासी थे और बागेश्वर में किराये के मकान में रहते थे। वर्ष 2020 में उन्हें पिता के स्थान पर नौकरी मिली थी। उनकी शादी आगामी फरवरी में तय थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।... Read More
बागेश्वर में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला कौशल समिति की बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का डाटा साझा करने, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना के प्रचार-प्रसार और डिग्री कॉलेजों में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। महिला किसानों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित कर आधुनिक कृषि तकनीकों और आजीविका संवर्धन की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।... Read More
बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण कर मार्ग को सुरक्षित, सुगम और पर्यटक-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। खाती गांव से ग्लेशियर के जीरो पॉइंट तक लगभग 26 किलोमीटर लंबे एकतरफा पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थलों पर सुधार कार्य कराने को कहा गया। डीएम ने स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, रिंगाल से पर्यावरण-अनुकूल साइनबोर्ड तैयार कराने तथा आपदा के दौरान उपयोगी जानकारी सहित ट्रेक मार्ग का विस्तृत मैनुअल तैयार करने पर भी जोर दिया। सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर ट्रेक का तकनीकी निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए।... Read More
बागेश्वर के गागरीगोल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 245 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और विभिन्न सेवाओं के लिए 11 आवेदन पत्र भरवाए। शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं और स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गईं।
English... Read More
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव और संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा के साथ राज्य की STEM लैब्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने तथा सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। दो दिवसीय महोत्सव में चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।... Read More
बागेश्वर, कपकोट और कांडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 10 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र रामनगर बोर्ड की जांच में कूटरचित पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने सभी 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। संबंधित मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।... Read More
बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर 12:35 बजे 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। जिला प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर बागेश्वर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीडब्ल्यूडी तिराहे और चौक बाजार स्थित उनकी प्रतिमाओं पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ तथा स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।... Read More



मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया
Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश