Breaking: प्रसिद्ध वॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल दुर्घटना में घायल ,आई गंभीर चोट
- सीएम धामी ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना
देहरादून। सुपरहिट बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुर्घटना का शिकार हो गए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे का शिकार हो गए हैं जिसके चलते उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हुआ यूं कि जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर पड़े और उन्हें काफी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि सिंगर की कोहनी टूट गई तो पसलियों में क्रेक आया है। वहीं सिर पर भी चोट लगी है। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन दिनों वह अपने ट्रेंडिंग गानों ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, ‘बना शराबी’ के चलते खासा चर्चा में थे। बैक टू बैक वह कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं। साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी वह छाए रहते हैं। सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना तथा ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गुरुवार को जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है।। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ में काफी चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


