Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में STF का बड़ा ऑपरेशन: संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून में STF का बड़ा ऑपरेशन: संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

देहरादून में पीएम के प्रस्तावित दौरे से चार दिन पहले STF ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी संवेदनशील ठिकानों की रेकी कर वीडियो भेज रहा था और शहर में TTH लिखकर दहशत फैलाने की साजिश में शामिल था।
Mohan Chandra Joshi April 11, 2026
ख़बर शेयर करें -

पीएम के दौरे से चार दिन पहले ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कार्रवाई, आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक चार दिन पहले देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत प्रेमनगर क्षेत्र से विक्रांत कश्यप नामक युवक को पकड़ा है, जो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था।
पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया आरोपी
जांच एजेंसियों के अनुसार विक्रांत कश्यप इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। बातचीत बढ़ने के बाद हैंडलर ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और अलग-अलग टास्क देने शुरू कर दिए। आरोपी को देहरादून के सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो जुटाकर भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान (TTH) लिखकर दहशत फैलाने का भी टास्क दिया गया था।
महत्वपूर्ण स्थानों की कर रहा था रेकी
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को देहरादून के कई संवेदनशील स्थानों की वीडियो और फुटेज बनाकर भेजने को कहा गया था। इनमें आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवन शामिल थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी ने इन स्थानों की जानकारी और लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी।
शहर में कई जगह लिखे आपत्तिजनक शब्द
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने सेलाकुई क्षेत्र में सुभारती अस्पताल के पास स्थित एक फैक्ट्री की दीवार, अडवानी पुल के पास और झाझरा के बालाजी मंदिर के आसपास स्प्रे पेंट से “TTH” लिखकर वीडियो बनाकर भेजे थे। इतना ही नहीं, उसने झाझरा पुलिस चौकी की लोकेशन और वीडियो फुटेज भी अपने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी थी।
नेपाल के रास्ते दुबई भेजने का दिया था लालच
एजेंसियों के मुताबिक आरोपी को इन गतिविधियों के बदले नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। यही नहीं, उसे दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का टास्क भी दिया गया था। इसी लालच में आकर वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया।
गिरफ्तारी के दौरान मिले हथियार और डिजिटल साक्ष्य
एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट की कैन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार मोबाइल फोन आरोपी के नेटवर्क का मुख्य जरिया था, जिससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पंजाब में करता था काम
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2024-25 के दौरान पंजाब के नाभा में रहता था और वहां ट्रकों की बॉडी बनाने का काम करता था। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में आया और धीरे-धीरे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया।
आईजी एसटीएफ ने कही यह बात
एसटीएफ के आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रांत कश्यप पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहा था। उसके मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश की गहराई से जांच की जा रही है। इस मामले में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest news Uttarakhand Morning Post STF Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

सेतु आयोग की प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के गांवों के विकास पर चर्चा Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा काम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा काम

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार कार्य Uttarakhand News: प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा PNG विस्तार, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; कुंभ-2027 पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा PNG विस्तार, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; कुंभ-2027 पर फोकस

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम अलर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल में पत्नी की हत्या के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
चोरगलिया मारपीट मामले में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद सामान Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सेतु आयोग की प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के गांवों के विकास पर चर्चा Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा काम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा काम

  • उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार कार्य Uttarakhand News: प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा PNG विस्तार, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; कुंभ-2027 पर फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा PNG विस्तार, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; कुंभ-2027 पर फोकस

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम अलर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • नैनीताल में पत्नी की हत्या के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,238)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,488)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,111)
  • नैनीताल (6,482)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,157)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा काम Uttarakhand News: रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा काम Uttarakhand News: प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा PNG विस्तार, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; कुंभ-2027 पर फोकस Uttarakhand News: प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा PNG विस्तार, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; कुंभ-2027 पर फोकस Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार Nainital Crime: मां को सोता समझता रहा 10 साल का मासूम, शाम को खुला हत्या का राज; पत्नी को मारकर पति फरार