Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Bageshwar: डीएम ने किया ARTO कार्यालय का औचक निरीक्षण ,दिए यह कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: डीएम ने किया ARTO कार्यालय का औचक निरीक्षण ,दिए यह कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi February 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिवहन विभाग की आवश्यक सभी अभिलेखों ,पत्रावलियों को शीघ्र डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने और जनता को प्रदान की जारी सुविधाओं को और प्रभावी तरीके से सुधारात्मक कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर सुविधा शुल्क मांगने या लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है,तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनाने एवं वाहनों की फिटनेस आदि कराने आए हुए वाहन स्वामियों से जिलाधिकारी ने यहां तैनात कर्मचारियों का भी फीडबैक लिया।

बुधवार को जिलाधिकारी के एआरटीओ कार्यालय पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। डीएम ने एआरटीओ में रखे तमाम पत्रावलियों एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया। लाइसेंस निर्गत करने एवं अन्य दी जाने वाली सुविधाओं व कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने सख्त निर्देश दिए। कार्यालय में रिकार्ड रूम में फाइलों के साथ ही अन्य सामग्री का रख-रखाव उचित तरीके से न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए फाइलों सहित अन्य सामाग्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में लगे अग्निशमन उपकरण एक्सपायरी मिलने पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ का कड़ी फटकार लगाते हुए उपकरणों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। निष्प्रयोज्य सामाग्रियों, पत्रावालियों का नियमानुसार विनिष्टिकरण करने को कहा। कार्यालय में मिली कमियों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की भी सख्त हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुड गवर्नेस के मॉडल पर कार्य करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूलमंत्र के साथ सुचारू कार्यप्रणाली और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ समयबद्ध तरीके से लाइसेंस और फिटनेस संबंधी प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग, हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन रोडवेज वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

इस दौरान एआरटीओ हरीश रावल आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने किया राउमावि बिलौना का औचक निरीक्षण

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को रा.उ.मा. विद्यालय बिलौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन के साथ ही बुनियादी सुविधाओं,मध्याह्न भोजन तथा शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न विषयों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा अध्यापकों से शिक्षा के स्तर में और प्रभावी तरीके से सुधार लाने के निर्देश देते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं व मिड डे मील के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने विद्यालय में उपस्थित छोटे बच्चों से विशेष संवाद किया और उन्हें नैतिक शिक्षा के महत्व को समझाया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्याह्न भोजन की उपलब्धता एवं स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को निरन्तर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को भी सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Bageshwar News- Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

  • कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा

  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,642)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,526)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,324)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand News: रामपुर तिराहा शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम