Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती धांधली मामले में एक और नकल माफिया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

उत्तराखंड- वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती धांधली मामले में एक और नकल माफिया गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi April 4, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • Uksssc Paper Leak- प्रकरण में एसटीएफ द्वारा अब तक 56 आरोपी गिरफ्तार

Dehradun News: Uksssc की परीक्षाओं में पेपर लीक मामले में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और गिरफ्तारी की है। ये गिरफ्तारी वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर की गई है। अब तक विभिन्न परीक्षाओं में घोटालों को लेकर एसटीएफ कुल 56 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके तहत आज हरिद्वार स्थित परीक्षा केन्द्र के संचालक को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि धांधली की नियत से कॉलेज की पूरी लैब को किराए पर लिया गया था।

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग अलग चार मुकदमों की विवेचना एसटीएफ की ओर से की जा रही है। उपरोक्त सभी मुकदमों में एसटीएफ गहनता से हर बिन्दु पर विवेचना कर रही है। साथ ही ये प्रयास कर रही है कि इन भर्ती प्रकरणों में संलिप्त सभी दोषियों को हर हाल में गिरप्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इसी क्रम में वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर दर्ज मुकदमें की विवेचना में आज एसटीएफ ने परीक्षा केंद्र स्वामी दर्शनानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हरिद्वार के परीक्षा केन्द्र संचालक प्रवीण कुमार राणा पुत्र जगबीर सिंह निवासी देव नगर थाना सोनीपत जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि यूकेएसएसएससी की ओर से वन विभाग में वन दरोगा के 316 पदों के लिये एनएसईआईटी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा दिनांक 16 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में स्थित 31 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न कराई गई थी। उक्त परीक्षा में उत्तराखंड के करीब 85 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इस परीक्षा के उपरान्त 620 अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक तौर पर चयनियत किया। उनका फिजीकल होने के उपरान्त रिजल्ट घोषित किया जाना था, परन्तु आयोग ने कुछ अभ्यर्थियों के रिजल्ट में संदेह पाये जाने पर इसकी जांच एसटीएफ को सुपुर्द करायी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

जांच में प्रारम्भिक तौर पर गड़बड़ी पाये जाने पर एसटीएफ ने इस परीक्षा के सम्बन्ध में साईबर थाना देहरादून पर अभियोग पंजीकृत किया। अभी तक इस परीक्षा में 04 अभियुक्तों प्रशांत, रविन्द्र, अश्वनी कुमार और सचिन कम्पयूटर लैब टेक्नीशियन की गिरप्तारी की गयी थी। अब आगे की जांच में हरिद्वार स्थित स्वामी दर्शनानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के परीक्षा केन्द्र के संचालक प्रवीण कुमार राणा पुत्र जगबीर सिंह की स्पष्ट भूमिका पाये जाने पर उसकी गिरप्तारी की गयी है। इस प्रकार वन दरोगा परीक्षा में पांचवे अभियुक्त की गिरफ्तारी हुयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम

परीक्षा के लिए किराए पर ली कंप्यूटर लैब
पूछताछ में प्रवीण कुमार राणा पूछताछ में बताया कि वह सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात निशान्त चौधरी निवासी रमाला, बागपत से हुई थी। उसने और निशांत चौधरी ने स्वामी दर्शनानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर लैब को 50 रूपये प्रति कंप्यूटर हिसाब से, केवल परीक्षा के लिए 11 महीने की लिए किराए पर लिया। उसके बाद ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए एससीईआईटी कंपनी से संपर्क किया व उक्त परीक्षा के लिए कंपनी से एग्रीमेंट किया।

इस इंस्टिट्यूट में 150 अभ्यर्थियों ने 16 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक विभिन्न चरणों में ऑनलाइन परीक्षा दी। जहां पर लैब टेक्नीशियन सचिन की मदद से कई अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी। इस काम के लिये दोनों व्यक्तियों ने प्रत्येक अभ्यर्थी से 08 से 10 लाख रूपये प्राप्त किये। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा केंद्र में नकल की गई है, उनमें से कई अभ्यर्थियों को एसटीएफ की ओर से चिह्नित कर लिया गया है। यह भी प्रकाश में आया कि उक्त परीक्षा को संपन्न कराने के लिए एससीईआईटी कंपनी की ओर से अभियुक्तों को 171845 पेमेंट किया गया। अभियुक्तों ने एसडीआईएमटी कॉलेज को कोई भुगतान नहीं किया और फरार हो गये। अभियुक्त प्रवीण कुमार के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में AIIA की स्थापना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष

गौरतलब है कि उत्तराखण्ड एसटीएफ की ओर से 04 अभियोगों की विवेचना में यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 परीक्षा की धांधली में अब तक 44, वन दरोगा की परीक्षा में 05, सचिवालय रक्षक परीक्षा में 01 एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा वर्ष 2016 में 06 की गिरफ्तारी की गई। इस तरह से अब तक कुल 56 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती धांधली मामले में एक और नकल माफिया गिरफ्तार देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

प्रदेश की विकास योजनाओं के लिए ₹150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
ओहो रेडियो 89.2 FM के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
ग्रामीणों की फोन कॉल पर खैनूरी सड़क की स्थिति की जानकारी लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
उत्तराखंड में 9 अगस्त तक सक्रिय मानसून के बीच पहाड़ों पर छाए बादल और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 11,403 पदों पर निकली भर्ती। रोजगार समाचार: IBPS Clerk Recruitment 2026, 11,403 पदों पर आवेदन शुरू; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: IBPS Clerk Recruitment 2026, 11,403 पदों पर आवेदन शुरू; ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रदेश की विकास योजनाओं के लिए ₹150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर

  • विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उत्तराखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड

  • ओहो रेडियो 89.2 FM के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम

  • ग्रामीणों की फोन कॉल पर खैनूरी सड़क की स्थिति की जानकारी लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • देहरादून

    Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश

  • उत्तराखंड में 9 अगस्त तक सक्रिय मानसून के बीच पहाड़ों पर छाए बादल और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,991)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,457)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (683)
  • देहरादून (10,987)
  • नैनीताल (6,425)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,119)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (714)
  • रोजगार (511)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,365)
  • हरिद्वार (909)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर Uttarakhand: विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹150 करोड़ किए मंजूर Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड Devbhoomi Uttarakhand: विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की राह पर उत्तराखंड Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 FM का शुभारंभ, बोले— जनसंवाद का सबसे प्रभावी माध्यम Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश Uttarakhand: ग्रामीणों की एक कॉल पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, खैनूरी सड़क बहाली के निर्देश Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather Update: 9 अगस्त तक उत्तराखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट