Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi March 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के गुलाबराय मैदान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी/पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया गया

जनपद के स्थानीय कलाकार सौरभ मैठाणी एवं हेमा नेगी करासी के गीतों पर खूब झूमे जनपदवासी

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत

राज्य सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका भी हुआ विमोचन

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदवासियों को समाज के सितारे सम्मान से किया गया सम्मानित

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का स्टाॅल एवं स्वास्थ्य शिविरों का भी किया गया आयोजन

Rudraprayag News– सेवा, सुशासन एवं विकास के उद्देश्यों पर अग्रसर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग का मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक गुलाबराय मैदान में एक भव्य एवं यादगार तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
यह दिन राज्य सरकार के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ, जिसमें पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया गया। गुलबराय मैदान में आम जनता का जनसैलाब, वर्तमान सरकार की सेवा, सुशासन एवं विकासपरक नीतियों का प्रतिबिंब बनकर परिलक्षित हो रहा था। गुलबराय मैदान में चारों ओर पहाड़ी लोक संगीत की मधुर धुनें गूंज रही थीं, जो इस आयोजन को और भी खास बना रही थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। स्थानीय स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें पहाड़ी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। इसके बाद मंच पर स्थानीय कलाकारों ने समान नागरिक संहिता एवं सख्त भू – कानून जैसे विषयों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया। कार्यक्रम में अनेक शानदार प्रस्तुतियां हुईं, जहां लोक नृत्य ‘झोड़ा‘ और ‘चांचरी‘ ने दर्शकों का मन मोह लिया तो वहीं बांसुरी और ढोल की जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी अपने समूहों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में रुद्रप्रयाग सहित पूरे राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जैसे, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है तथा जो अन्य योजनाएं भी संचालित हो रही हैं उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार का एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।‘‘ उनके संबोधन के बाद सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित *विकास पुस्तिका* का विमोचन किया गया, जिसमें सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का विस्तृत विवरण वर्णित था। पुस्तिका में रुद्रप्रयाग जिले में सड़क विस्तार, पेयजल योजनाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया था।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर पर अग्रसर है तथा हम सभी को भी प्रदेश एवं जनपद के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि आज प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है जो राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर *सरकार के बेमिसाल तीन साल* थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित करने के लिए रोप-वे परियोजना स्वीकृत की गई है तथा केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

ऐतिहासिक गुलाबराय मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं हेमा नेगी करासी के गीत एवं जागर रहे। इन गीतों और जागरों पर बुजुर्ग, युवा, बच्चे, सभी जमकर थिरके। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच द्वारा समान नागरिक संहिता विषय पर एवं ऐक्सल डेवलमेंट सोसायटी द्वारा मजबूत भू-कानून पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिला मंगल दल कंडारा एवं स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाज के सितारे सम्मान से किया गया सम्मानित

समाज के सितारों में जगत सिंह चौधरी जंगली, आचार्य कृष्णानंद, भावी देवी, प्रभा देवी, डाॅ. राकेश भट्ट, हेमा नेगी करासी, सौरभ मैठाणी, प्रीति नेगी, नलिनी गुसांई, दर्शनी देवी, लक्ष्मी देवी, आरती रावत, दिनेश सिंह चौधरी, रमेश पहाड़ी को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किए गए चेक वितरित

कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। इसमें ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रीप द्वारा जय रुद्रनाथ सहकारिता जखोली, हैंडीकाॅफ्ट धूपबत्ती में छह लाख का चेक उपलब्ध कराया गया। उन्नति स्वयं सहकारिता नारी अगस्त्यमुनि को मिलेट बेकरी यूनिट के लिए छह लाख का चेक दिया गया। श्रीमती ज्योति देवी जवाड़ी को ब्यूटी पाॅर्लर हेतु तीस हजार का चैक दिया गया। श्रीमती देवेश्वरी देवी को आटा चक्की के लिए पिचहत्तर हजार का चैक, श्रीमती कला देवी हस्तकला हेतु तीस हजार का चैक वितरित किया गया। एनआरएलएम के तहत अलकनंदा ग्राम संगठन को चार लाख इकसठ हजार का चैक, जाग्रति ग्राम संगठन को तीन लाख पिचहत्तर हजार का चैक, बजरंग बली ग्राम संगठन को छह लाख का चैक, चामक ग्राम संगठन को तीन लाख पिचहत्तर हजार का चैक, कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण के अंतर्गत फाॅर्म मशीनरी बैंक स्थापना हेतु प्रति समूह चार लाख का अनुदान चैक जिसमें ग्राम संगठन व्यवसाय ग्राम बीना, महिला प्रगति स्वयं सहायता समूह ग्राम कोट तल्ला को यह धनराशि उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

विभिन्न सरकारी स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

आयोजन में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने ब्लड प्रेशर, शूगर और अन्य जांच कराई। ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और स्थानीय मसाले लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया, जिसमें जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन स्टॉलों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को लाभ हुआ।
इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत अमरदेई शाह, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महावीर सिंह पंवार, वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संतोष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विशेश्वरी देवी, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रययाग आशीष घिल्डियाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी एवं भारी संख्या में जनपदवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. जितेंद्र सिंह, डाॅ. मनीषा एवं किशन रावत द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,711)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,588)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार