उत्तराखंड- दूध देने जा रही महिला पर युवक ने झोंका फायर ,STH हल्द्वानी में भर्ती
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां बहन के साथ दूध लेने जा रही महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल ले गये जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बता दें कि कामिनी पुत्री धर्मवीर की शादी 2018 में खुर्जा के रवि उर्फ सोनू से हुई थी। दो वर्षों से पति से विवाद के चलते कामिनी अपने मायके महुआखेड़ा गंज में रह रही है। आज शुक्रवार सुबह वह अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी कि अहरपुरा रोड पर बिजलीघर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जो उसकी गर्दन में जाकर लगी। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती करा दिया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना इंचार्ज विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर पुलिस की कई टीमें कामिनी पर गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


