Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत- शारदा घाट पर संध्या कालीन आरती में शामिल हुए सीएम धामी , प्रदेश की खुशहाली की कामना , Video
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत- शारदा घाट पर संध्या कालीन आरती में शामिल हुए सीएम धामी , प्रदेश की खुशहाली की कामना , Video

Mohan Chandra Joshi January 14, 2023
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। जिले के भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के शारदा घाट पर संध्याकालीन आरती में प्रतिभाग कर मां शारदा की आरती कर प्रदेश के सुख और शांति की कांमना की।
टनकपुर शारदा घाट को हरिद्वार के हरकी पौड़ी की तर्ज पर विकसित करने के क्रम में आरती का आयोजन किया गया। हरकी पौड़ी की तर्ज पर शारदा घाट पर मां शारदा की संध्याकालीन आरती का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा की नियमित आरती से जिले को धार्मिक पर्यटन में काफी प्रसिद्धि मिलेगी। उन्होंने कहा कि शारदा मैय्या की पावन भूमि पर मकर सक्रांति, उत्तरायणी जैसे अनेकों नामों से जाने जाने वाले इस पर्व को मनाया जा रहा है, आप सभी को मकर सक्रांति की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आप सबके जीवन में मंगलमय हो। उन्होंने कहा की उत्तरायणी के इस पर्व से शुभ दिन, शुभ कार्यों का हो जाता हैं। आज के दिन से धीरे-धीरे कोहरा, धुंध, ठंड कम होने लगती है और प्रकाश बढ़ने लगता है, रुके हुए काम प्रारंभ हो जाते हैं, ये दिन भीष्म पितामाह भीष्म को भी स्मरण करने का दिन जिन्होंने अपने अंतिम समय पर सैया पर अपने प्राण सूर्य के उत्तरायण आने पर त्यागे। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है। हमने तय किया है कि बागेश्वर, देवप्रयाग, टनकपुर, हरिद्वार अनेक स्थानों पर यह पर्व मनाया जाय, दुर्भाग्य से जोशीमठ में अचानक आई आपदा के कारण सभी तरीके से यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है हमारे लोकप्रिय त्योहार, लोक संस्कृति जो हमारे पूर्वज जिन मान्यताओं के साथ लगातार मनाते आए हैं वैसे ही हमारी आगे की पीढ़ी भी संस्कृति को लगातार आगे बढ़ाए और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे हस्तांतरित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरे भारत का मान, सम्मान बड़ा है। आज हमारे नदियों की सफाई के लिए निर्मल गंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से गंगा जी और गंगा जी की जितनी भी सहायक नदियां हैं उन सभी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने का काम इस अभियान के तहत किया जा रहा है। आज शुभ दिन है और विधिवत रूप से यहां शारदा मां की आरती कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह आरती विधिवत रूप से हो, यहां मां पूर्णागिरि मैया का मेला लगता है यहां पूरे देशभर से श्रद्धालु आते हैं और यहां पूर्णागिरी के दर्शन करते हैं। वे सभी श्रद्धालु लोग मां पूर्णागिरि मैया के दर्शन करें और साथ ही मां बाराही, गोरखनाथ, हिंगला देवी आदि, के भी दर्शन करें और श्यामलाताल जेसे पर्यटन स्थलों तक पंहुचे।इससे यहॉ के अनेक दुकानदार, टैक्सी चालक समेत विभिन्न लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जिला बनाने की ओर हम लगातार कार्य कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप सुशासन और उत्कृष्ट के लिए हमारे अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने भी सम्मानित किया है। हमे ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो अपने देश के लिए समर्पित होकर कार्य करें और आशा करता हूं की आप सभी इसके लिए तैयार है। यह जनपद उत्तराखंड का आदर्श जनपद होगा और आदर्श जनपद के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए भारत सरकार सहित सभी लोग अपना अपना योगदान दे रहे हैं।उन्होंने कहा वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया गया (यानीकि मोटे अनाज) उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार से अनुरोध किया था कि मडवा को भारत सरकार के राष्ट्रीय खाद सुरक्षा में सम्मिलित किया जाए। जिले माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मडूवे को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में शामिल कर लिया है। जिससे हमारे सभी किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा ताकि वो और उन्नत तरीके से खेती के लिए प्रेरित हो।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर घसियारामण्डी बस्ती में शारदा नदी के किनारे 607.48लाख की लागत के आपदा न्यूनीकरण मद के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले

इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी ,भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा,
जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा,
रीड संस्था की अनीता लोहनी, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश कुमार, सीडीओ आर एस रावत, उपजिलाधिकारी चम्पावत रिंकू बिष्ट, टनकपुर सुंदर सिंह,नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के एस बृजवाल, नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ पंकज उप्रेती, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मां गंगा की आरती आदि कार्यक्रम किए गए।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम को लेकर जारी चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

  • राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

  • देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

  • बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,009)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (10,997)
  • नैनीताल (6,427)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (973)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,122)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी