Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़- धारचूला के गुंजी में शिवोत्सव का समापन ,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट हुए शामिल
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- धारचूला के गुंजी में शिवोत्सव का समापन ,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट हुए शामिल

Mohan Chandra Joshi November 1, 2021
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र तहसील धारचूला के लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित स्थान गुंजी में प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिवोत्सव के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपने भ्रमण के दौरान रक्षा राज्य मंत्री द्वारा भारत चीन सीमा पर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया गया।उन्होंने बीआरओ द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई । उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुंजी में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम पर भी प्रतिभाग कर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 राष्ट्रीय ध्वज भी फहराए गए।

रविवार को पूर्वाह्न 9:45 बजे सेना के हैलीकॉप्टर से गुंजी पंहुचने पर क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी समेत सेना,बीआरओ तथा रंग कल्याण संस्था के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत रक्षा राज्य मंत्री बीआरओ कैम्प में पंहुचे जहॉ पर कर्नल एन के शर्मा द्वारा सड़क निर्माण की जानकारी दी गई। गुंजी के बीआरओ कैम्प में रक्षा राज्य मंत्री कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब लोग कार से कैलाश मानसरोवर यात्रा कर सकेंगे। क्योंकि सीमा सड़क संगठन द्वारा तेज गति से कैलाश मानसरोवर मार्ग में सड़क के निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली गई।
केद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने गुंजी में शिवोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर माननीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सर्व प्रथम रंग बोली में जम्मा मी बुदला(सभी लोग ठीक हो) द्वारा संबोधन प्रारम्भ किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा इस नई पहल शिवोत्सव के आयोजन पर जिलाधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन से निश्चित रूप से यह साबित हो गया कि यह देश का अंतिम नहीं पहला गांव है। इस आयोजन से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा,और साथ ही आदि कैलाश व ओम पर्वत के यात्रियों के लिए मार्ग खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लेह लद्दाक के ओम लिंगला(19300 फ़ीट) तक विश्व की सबसे ऊंचे स्थान तक बीआरओ द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है।उन्होंने कहा कि लिपुलेख से पहले तक बीआरओ द्वारा सड़क मार्ग का निर्माण कर लिया गया है,शीघ्र ही इस मार्ग में डामरीकरण भी कर लिया जाएगा, जिस हेतु 60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिस तर्ज पर अमरनाथ की यात्रा कराई जाती है, उसी प्रकार से ही आदि कैलाश तथा ओम पर्वत यात्रा मार्ग सुविधाएं बढ़ाते हुए यात्रा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दारमा,व्यास,चौदास, जौहार घाटी क्षेत्र में माइग्रेशन के दौरान अतिरिक्त खाद्यान्न का कोटा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमांत के वासी देश के प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे हैं, इन क्षेत्रों आवश्यक सुख सुविधाएं बढ़ाने के साथ रोजगार के क्षेत्र में कार्य कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भगवान शिव की तथा वेद व्यास ऋषी की तप स्थली है, शिवोत्सव एक बेहतरीन आयाम छोड़ गया है,यह एक सरकारी मेला हो इस हेतु उन्होंने जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में संचार सुविधाओं को बढ़ाए जाने हेतु आवश्यकीय कार्यवाही किए जाने की बात करते हुए कहा कि इस संबंध में तेजी से कार्य किया जा रहा है।क्षेत्र में विद्युत लाइन बिछाए जाने हेतु कार्यवाही गतिमान है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र देश में बॉर्डर टूरिज्म के रूप में सबसे बेहतर डेस्टिनेशन होगा।उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से विश्व प्रशिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा भी सुगम हो गई है।


इस अवसर पर सांसद अजय टमटा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव का आयोजन तथा शिवोत्सव का आयोजन एक बेहतरीन प्रयास है उन्होंने इस कार्य हेतु जिलाधिकारी की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधायक धारचूला हरीश धामी ने कहा कि क्षेत्र में संचार सुविधा होनी महत्वपूर्ण है, इस हेतु उन्होंने शीघ्र ही संचार सुविधा तथा जौलजीवी से तवाघाट लिपुलेख व मुनस्यारी सड़क में सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
इससे पूर्व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर माननीय रक्षा राज्य मंत्री द्वारा गुंजी के मनेला में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 तिरंगा के साथ राष्ट्रगान गाया गया तथा राष्ट्रीय एकता की सपथ दिलाई गई। जिसमें 75 राष्ट्रीय ध्वज तथा 75 जवान के अतिरिक्त सेना,एसएसबी तथा आईटीबीपी के जवानों, अधिकारियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि देश के प्रथक ग्रह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, सरदार पटेल द्वारा एकता का संदेश देते हुए देश की अनेक रियासतों को एकजुट कर देश के बटवारे से बचाते हुए एक किया जो एकता का एक प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने जवानों से भी वार्ता का उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि 12 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर बर्फ में रहकर यह वीर जवान देश की रक्षा में अपनी सेवा दे रहे हैं इन सभी को सलाम है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल


इस दौरान उन्होंने शिवोत्सव कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झड़ी दिखाकर ओम पर्वत के लिए रवाना किया गया। इसी बीच बॉलीबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड पुलिस एवं ग्राम सभा कुटी के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें उत्तराखंड पुलिस विजयी रही।
अपने एक दिवशीय भ्रमण पर पंहुचे रक्षा राज्य मंत्री द्वारा गुंजी से नाबि गांव तक सड़क का बीआरओ के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया, इसके उपरांत गुंजी गांव का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हाल जाने उन्होंने ग्राम भ्रमण के दौरान हाथ से चलने वाली चक्की में स्थानीय राजमा की पिसाई भी की ग्रामीणों द्वारा उन्हें गांव की समस्याएं से भी अवगत कराते हुए उन्हें राजमा तथा जम्बू भी भेंट किया गया। उन्होंने गांव में नाली निर्माण व आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु जिलाधिकारी को आदेश दिए।
शिवोत्सव कार्यक्रम के दौरान रंग कल्याण संस्था की ओर से माननीय रक्षा मंत्री एवं अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
शिवोत्सव के समापन अवसर पर प्रातः काल में कुटी-यांगती के घाट में विधायक धारचूला, जिलाधिकारी व रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गंगा आरती की गई। समापन अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार देर सायं गोविन्द दिगारी, बीके सामंत,प्रकाश रावत,जितेंद्र तोमकयाल, इंदर आर्या, फ़र्स्वावन,भगवती दनपुरिया,नारायण सोराड़ी द्वारा विभिन्न लोक संस्कृति प्रस्तुत किए गए।
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं शिवोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय सांसद अजय टमटा, विधायक धारचूला हरीश धामी,आई जी इंटेलिजेंस उत्तराखंड संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, बीआरओ के कमांडर कर्नल एन के शर्मा,पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह,सीडीओ अनुराधा पाल,सेना के 18 ग्रेनेड के कर्नल जतिन गुलेरी,संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार,उप जिलाधिकारी धारचूला ए के शुक्ला, एस एस बी के सहायक सेनानी बी एन पांडेय ,पूर्व चैयरमैन नगर पालिका धारचूला अशोक नबियाल, भाजपा महामंत्री कृष्णा गर्बियाल,ग्राम प्रधान गुंजी सुरेश गुंज्याल, सरपंच गुंजी लक्ष्मी गुंज्याल, प्रधान नाबि सनम नबियाल, अंजू रौंकाली, राम सिंह ह्यांकी,मोहन ततवाल,द्मश्री मोहन श्री गुंज्याल,सतल सिंह गुंज्याल,उमा सनवाल गुंज्याल, दीपक रौकली,दिनेश गर्ब्याल,मदन नबियाल, समेत सेना,एसएसबी,आइटीबीपी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, लोक कलाकार समेत क्षेत्रीय जनता तथा विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट हुए शामिल देवभूमि उत्तराखंड पिथौरागढ़- धारचूला के गुंजी में शिवोत्सव का समापन

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन