Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआई कैंपस देहरादून में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने और दूसरों की जान बचाने वाले 18 लोगों को सम्मानित किया तथा प्रत्येक को ₹51 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण, इको-टूरिज्म और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए

देहरादून में वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में चिड़ियाघर की परियोजना पर तेजी से काम, स्नो लेपर्ड पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

देहरादून, 01 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को एफ.आर.आई कैंपस, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले, एवं अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरे की जान बचाने वाले कुल 18 लोगों को भी सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी 18 लोगों को 51 हज़ार की धनराशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों एवं वन्यजीव फोटोग्राफी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वन्य जीव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान करने और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए वहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा हल्द्वानी में चिड़ियाघर की परिकल्पना को सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य करेगी जिससे यह परियोजना वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। सनातन संस्कृति ने हमेशा मानव और जीव-जगत के बीच सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। देवी-देवताओं के साथ जुड़े पशु-पक्षी भी इसी भाव को प्रकट करते हैं। प्राचीन समय से प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण हमारी जीवन पद्धति का हिस्सा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा वन्यजीव सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि वन्यजीवों के जंगल सुरक्षित और उनके रास्ते खुले रहें। राज्य सरकार, विकास परियोजनाएं के साथ ही वन्यजीवों की सुविधा को भी प्राथमिकता में रख रही है। इस सोच का उदाहरण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य – हिमालय, घने जंगल, नदियां, झीलें और समृद्ध जैव-विविधता से आच्छादित है। राज्य की सबसे बड़ी पूंजी यहां की प्रकृति है, जिम कॉर्बेट, राजाजी जैसे नेशनल पार्क हमारी पहचान हैं। जहां वर्ष भर लाखों पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए वाइल्डलाइफ टूरिज्म को आगे बढ़ाने की है। जहां जंगल भी सुरक्षित रहें और इको-टूरिज्म, होमस्टे जैसी गतिविधियों से स्थानीय लोगों की आय भी बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के पुनर्स्थापन की परियोजना का दूसरा चरण भी शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड पर्यटन की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे हिम तेंदुए के संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जाए। उन्होंने कहा वन्यजीव भी सुरक्षित रहें और इससे लोगों को भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा राज्य में जंगलों की निगरानी प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है। साथ ही कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की दिशा में भी निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है। राज्य सरकार, राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है, ताकि जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को वहीं रोजगार मिले और वे प्रकृति के संरक्षण में भी सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा एक लाख युवाओं को “सीएम यंग ईको-प्रिन्योर” बनाने की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। इस योजना के माध्यम से नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन से जुड़े कौशल को रोजगार और उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए वन्यजीवों से जुड़ी शैक्षिक यात्राएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाकर विकास को आगे बढ़ा रही है। ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमारी प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का “मिशन LiFE” हमें पर्यावरण की रक्षा हमारी रोजमर्रा की आदतों का हिस्सा बनने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में GEP( ग्रास इन्वायरनमेंट प्रोडक्ट) के माध्यम से जल, जंगल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के मूल्यांकन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ प्रभावित नागरिकों की मदद करना भी है। सरकार ने वन्यजीव हमले में मृत्यु होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि को ₹ 6 लाख से बढ़ाकर ₹ 10 लाख किया है। वन्यजीव हमले में घायल होने वाले नागरिकों के इलाज का खर्च भी अब राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों से भी आह्वान किया कि जब भी वे जंगल सफारी, राष्ट्रीय उद्यान या धार्मिक स्थल पर जाएं तो वहां गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक न छोड़ें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा सभी का प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारा राज्य, देवभूमि के साथ वन भूमि भी है। यहां 71 प्रतिशत से ज्यादा वन भूमि का क्षेत्र है।राज्यवासियों की आजीविका में भी वन्य जीव का महत्वपूर्व योगदान है। वन्यजीव , प्रकृति के साथ रोजगार के लिए भी जरूरी। उन्होंने कहा वन्यजीवों की सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस वर्ष की थीम ” जुड़े आवास – वन्य जीवन का विकास* है। उन्होंने कहा ह्यूमन वाइल्डलाइफ कंफ्लिक्ट को रोकने के लिए कई कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

वन मंत्री ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और आजादी भी उतनी महत्वपूर्ण है जितना आम जन की। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा वनों को आम आदमी की आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही ऐसे कार्यक्रम विशेष रूप से हमारी युवा पीढ़ी में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेंगे।

इस पर विधायक सविता कपूर, राजीव तलवार, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, प्रमुख सचिव वन आर.के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) कपिल लाल , प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना गैरवाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #CMDhami #DehradunNews #WildlifeConservation #WildlifeWeek2026

Related Stories

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा, जमीनी लाभ के आकलन के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
उत्तरकाशी के दुर्गम ट्रैक रूटों से 67 ट्रेकर्स का SDRF द्वारा सफल रेस्क्यू Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 67 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, कालिंदी खाल समेत 4 ट्रैक से सभी सुरक्षित निकाले गए

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

  • नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

  • नैनीताल में 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

  • देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,629)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,316)
  • नैनीताल (6,565)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Nainital News: 70वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स Dehradun News: लापरवाही पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित; मातृ-शिशु मृत्यु पर टास्क फोर्स