Weather Update: उत्तराखंड सहित इन हिमालयी राज्यों में आज रात से फिर बदलेगा मौसम , देखें IMD Alert
Dehradun , Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में जहां 09 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की जताई गई थी वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली (IMD) के अनुसार उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में एक बार फिर अचानक मौसम बदलने के आसार हैं।
आईएमडी के अनुसार मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। इसके 7 मार्च तक बने रहने की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 7 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है वहीं असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।
आईएमडी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों, उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के गंगा के तट वाले इलाकों, झारखंड, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हुई और साथ ही तेज हवाएं चलीं।
आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक-दो दिन हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मेघालय के कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान रायलसीमा और केरल में मौसम गर्म बना रहेगा।
पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जनपदों में 7 मार्च तक मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के शेष जनपदों में आंशिक बादल के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


