Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: रात में 2 डिग्री गिरेगा तापमान , शीतलहर का यलो अलर्ट इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today (13.01.2026) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते भीषण ठंड का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सुबह और शाम ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 13 जनवरी गुरुवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क के रहने की संभावना है। वहीं हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा पहाड़ों में पाले का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
शनिवार को पहाड़ों में बारिश- बर्फबारी के आसार
इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का प्रकोप है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में तेज धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का सितम बरकरार है।
फिलहाल प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। पहाड़ों में पाले और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रह सकता है। शाम ढलते ही तापमान में एक बार फिर तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है ,पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। Uttarakhand Weather Update News Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


