Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: गेमिंग ऐप के चक्कर में युवक ने ऐसे गंवाए पिता के 1.77 करोड़, साइबर ठगी से रहें सतर्क
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

उत्तराखंड: गेमिंग ऐप के चक्कर में युवक ने ऐसे गंवाए पिता के 1.77 करोड़, साइबर ठगी से रहें सतर्क

Mohan Chandra Joshi March 11, 2026
ख़बर शेयर करें -

ऑनलाइन मुनाफे के लालच में युवक एक साल तक करता रहा पैसे ट्रांसफर, साइबर ठगों ने दिखाया था दोगुना कमाई का झांसा

एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मिला मुआवजा भी लगा दिया दांव पर, दोगुना मुनाफे के लालच में गंवाई पूरी रकम

शुरुआत में मामूली मुनाफा दिखाकर ठगों ने बढ़ाया भरोसा, बाद में लगवाते रहे बड़ी रकम

विदेशी नंबरों से आए व्हाट्सएप लिंक के जरिए हुआ संपर्क, साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

Haridwar News- ऑनलाइन गेमिंग और रातों-रात मुनाफा कमाने के लालच ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में पड़कर अपने किसान पिता के करीब 1.77 करोड़ रुपये गंवा बैठा। मामले में देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में युवक अभिमन्यु ने बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर से स्पोर्ट्स बाजी, प्रोबो और ड्रीम11 जैसे गेमिंग ऐप डाउनलोड किए और उन पर पैसे लगाने शुरू किए। जून 2025 में इन ऐप्स के बंद होने के बाद उसने यूट्यूब पर ‘विन अड्डा’ नाम की एक गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा और उस पर अपनी जानकारी दर्ज कर दी।
इसके बाद उसके व्हाट्सऐप पर विदेशी कोड (+237, +234, +94 आदि) वाले नंबरों से कई वीआईपी लिंक आने लगे। ठगों ने कम पैसे लगाकर रकम दोगुनी करने का लालच दिया। शुरुआत में कुछ मुनाफा भी दिखाया गया, जिससे युवक को भरोसा हो गया और वह उनके जाल में फंसता चला गया।
पांच खातों से ट्रांसफर किए रुपये
युवक ने अपने और पिता के पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के पांच अलग-अलग खातों से यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच उसने कुल 1.77 करोड़ रुपये ठगों के खातों में भेज दिए।
ठगी का पता चलने पर किया आत्महत्या का प्रयास
जब युवक ने अपना पैसा और मुनाफा वापस मांगा तो जालसाजों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और और रकम मांगने लगे। ठगी का एहसास होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन समय रहते उसकी जान बचा ली गई।
जमीन के मुआवजे की रकम थी
परिवार किसान है और युवक बीसीए का छात्र है। उसके पिता को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा मिला था। युवक पिता के बैंक खातों का लेनदेन संभालता था, इसी वजह से वह लगातार पैसे ट्रांसफर करता रहा। उसे उम्मीद थी कि वह नुकसान की भरपाई कर लेगा, लेकिन ठगों ने पूरी रकम हड़प ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
साइबर अपराध थाना के एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक जिस मोबाइल से लेनदेन करता था, उसे भी बेच चुका है।
एसएसपी एसटीएफ की अपील
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह युवाओं को निशाना बना रहे हैं। किसी भी अनजान व्हाट्सऐप लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा न करें और लालच में आकर पैसे ट्रांसफर न करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News- Khabar Uttarakhand Latest news Haridwar Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चोरगलिया पुलिस द्वारा चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र मिलने पर सम्मानित उपलब्धि। Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चोरगलिया पुलिस द्वारा चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

  • रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार

  • उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रमाणपत्र मिलने पर सम्मानित उपलब्धि। Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF

  • देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,863)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,558)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,431)
  • नैनीताल (6,613)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग