Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ तहसील दिवस में डीएम विशाल मिश्रा ने किया शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ तहसील दिवस में डीएम विशाल मिश्रा ने किया शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi March 10, 2026
ख़बर शेयर करें -

जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ऊखीमठ में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर ही हुआ समस्याओं का निराकरण

70 शिकायतों में से 32 का मौके पर ही निस्तारण, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

अवैध शराब, सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को दिए निर्देश

Rudraprayag News- आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा शासन-प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग में समय-समय पर तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड ऊखीमठ स्थित खंड विकास कार्यालय के सभागार में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तहसील दिवस में जिलाधिकारी सहित जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस कार्यक्रम में कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। ग्रामीणों द्वारा केदार घाटी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित रूप से अभियान चलाकर टीमों द्वारा दबिश दी जाए तथा अवैध शराब के विक्रय पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों ने ओंकारेश्वर मंदिर मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने तथा मार्ग में पड़ने वाले गधेरे से हो रहे कटाव की समस्या भी रखी। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही ऊखीमठ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की मांग भी उठाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर

ग्रामीणों ने पिंगलापानी पेयजल योजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग भी रखी। वहीं ग्राम पाब जगपुड़ा के ग्रामीणों द्वारा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत ताला-बंगराली मोटर मार्ग के किमी 05 में पाब दुर्गाधार मोटर मार्ग पर बने 30 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल का अप्रोच सड़क से न जुड़ने की शिकायत की गई।

ग्राम उषाडा के ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने की समस्या उठाई तथा गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने की मांग की। इसके अतिरिक्त सड़कों की मरम्मत, गड्ढा भरान, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम सहित अन्य समस्याएं भी तहसील दिवस में उठाई गईं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तहसील दिवस, सरकार जनता के द्वार तथा बहुउद्देशीय शिविरों का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज जनपद के ऊखीमठ विकासखंड में पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त 70 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ मामले निर्माण कार्यों से संबंधित हैं, जिन पर शासन स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। इसके अतिरिक्त कुछ प्रकरण फॉरेस्ट क्लियरेंस से जुड़े हुए हैं, जिन पर भी आवश्यक कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में मा० मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही सभी शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा तथा उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, तहसीलदार ऊखीमठ रमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
पिथौरागढ़ के बरड़ बैंड के पास उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

  • देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में सीबीसी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थी। Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

  • हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,748)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,366)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट