Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम 21 अगस्त, भारी बारिश- बिजली का ऑरेंज अलर्ट, यहां स्कूल बंद
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (21.08.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा मालदेवता में 61.5 मिमी ,नरेंद्र नगर में 48 मिमी जौलीग्रांट में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज वृहस्पतिवार को प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है ,इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं ,अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी को देखते हुए एक जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 21 अगस्त बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,बागेश्वर ,टिहरी ,अल्मोड़ा, नैनीताल ,पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर ,हरिद्वार , उत्तरकाशी ,चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मानसून की एक्टिविटी बनी हुई है। उन्होंने बताया 24 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है ,जिसको लेकर कई दौर का अलर्ट जारी किया गया है।
आज जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही वर्षा और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आज गुरुवार को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का पालन कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


