उत्तराखंड: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की शुरू
रुद्रपुर ( उधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है यहां बिलासपुर रामपुर निवासी युवक द्वारा रुदपुर निवासी युवती से नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद जबरन गर्भपात करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुर निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2018 में कादरी गंज, बिलासपुर जिला रामपुर निवासी सन्नी यादव पुत्र अशोक से फोन पर बात हुई। इस दौरान सन्नी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बताया कि उसके चाचा रवि पैलेसमेंट का कार्य करता है और वह उसे नौकरी दिला देगा। जिसके बाद उसने अपना बायोडाटा सन्नी को दे दिए।
अप्रेल 2018 में सन्नी ने उसे रुद्रपुर के गांधीपार्क स्थित एक होटल में साक्षात्कार के लिए बुलाया। और जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बना लिए। जिसके बाद सन्नी युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। इस दौरान सन्नी ने युवती को अपनी बहन मोना से बात करवाकर नौकरी के लिए हरियाणा भेज दिया। जहा पर सन्नी के साथ रहने के दौरान वह गर्भवती हो गयी। जिसके बाद उसने सन्नी से विवाह करने को कहा तो पता चला कि वह पहले से ही विवाहित है और उसकी पत्नी बिलासपुर में रहती है। चार फरवरी 2021 को सन्नी ने उसे बिलासपुर बुलाया और उसे बेहोश कर उसका जबरन गर्भपात कर दिया। आरोप लगाया कि सन्नी यादव व उसकी बहन मोना यादव उसको जान से मारने और घर से उठवाने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


