उत्तराखंड मौसम – बरसात के साथ हिमपात और कड़ाके की ठंड को लेकर आया weather update , देखें

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है वहीं दिन में धूप खिलने से राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 1 नवंबर से औसत तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के चलते ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। Uttarakhand Weather Update
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रविवार को देहरादून , टिहरी, पौड़ी ,उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग समेत गढ़वाल मंडल के 06 जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है इसके अलावा 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में सुबह का औसत तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दोपहर 23 डिग्री वहीं को 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 1 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से
पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 1 नवंबर से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू होगा जिसके बाद नवंबर दूसरे सप्ताह से पहाड़ के अलावा मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। Uttarakhand Weather Update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें