Uttarakhand Weather: बिगड़ेगा मौसम आज और कल , आंधी बारिश का IMD अलर्ट इन जिलों में

Dehradun Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow( 08 से 09 अप्रैल 2025: उत्तराखंड में आज से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। आईएमडी ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में आज मंगलवार और कल बुधवार के लिए यलो अलर्ट चेतावनी जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड राज्य के जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश , 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने उत्तराखंड राज्य के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज मंगलवार 8 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चंपावत, टिहरी ,पौड़ी ,अल्मोड़ा ,नैनीताल, उधम सिंह नगर ,हरिद्वार अधिकांश हिस्सों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। उन्होंने बताया पहाड़ से मैदान तक हवाएं चलने ,बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आज किसी भी समय मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है, उन्होंने बताया विभिन्न जनपदों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
कल का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 अप्रैल बुधवार के लिए उत्तराखंड राज्य में मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को आंधी और बारिश में तेजी आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह इस दौरान एतिहाद बरतने की अपील की है।
तापमान स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल देहरादून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है सोमवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से चटक धूप खिली रही। दोपहर के समय तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ा दिए। देहरादून का अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच गया है। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow, Nowcast Uttarakhand Forced Today and Tomorrow(8-9 April 2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें