उत्तराखंड- मौसम का बदला रहेगा मिजाज , ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी की भी आसार हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


