Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में वीकेंड पर मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर का येलो अलर्ट जारी है। लगातार वर्षा से 173 सड़कें प्रभावित हैं, चारधाम यात्रा मार्गों पर भी असर पड़ा है और नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के बीच सड़क पर तेज वर्षा और बादलों का दृश्य।

वीकेंड पर उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

ख़बर शेयर करें -

14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार, कई सड़कें बंद; चारधाम यात्रा मार्ग और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता।

देहरादून, 11 जुलाई 2026। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि भारी बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आई है, लेकिन प्रदेशभर में मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार आगामी 14 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में यमकेश्वर में 70 मिमी, सौंग में 67 मिमी, रामनगर में 54 मिमी, देवाल में 53.5 मिमी, लक्सर में 48 मिमी, थलीसैंण में 41 मिमी, किच्छा में 36.5 मिमी, द्वाराहाट में 36 मिमी तथा बागेश्वर में 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

वीकेंड पर कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार (11 जुलाई) को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के सभी पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ तेज से अति तीव्र बारिश के दौर पड़ने की आशंका जताई गई है।

रविवार (12 जुलाई) को बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही पूरे प्रदेश में आकाशीय बिजली, गर्जन और तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई सड़कें बंद

लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन और यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। देहरादून जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और आठ ग्रामीण सड़कों समेत कुल 11 सड़कें अभी भी बंद हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 173 सड़कें बाधित हैं। सबसे अधिक 27 सड़कें पौड़ी गढ़वाल में बंद हैं। इसके अलावा देहरादून में 23, टिहरी में 22, चमोली में 21 तथा पिथौरागढ़ में 11 सड़कें अवरुद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

चारधाम यात्रा भी बारिश से प्रभावित हुई है। उत्तरकाशी जिले में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का लगभग 100 मीटर हिस्सा भूस्खलन के कारण वाशआउट हो गया है, जिससे मार्ग लंबे समय से बंद है। गंगोत्री हाईवे भी नालूपानी क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बार-बार बाधित हो रहा है। वहीं चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग भी मलबा आने से बंद है। हालांकि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल यातायात सुचारु बना हुआ है।

नदियों का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट पर

लगातार बारिश के कारण गंगा, भागीरथी, अलकनंदा, धौलीगंगा और यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के होटल, होमस्टे और आवासीय भवनों के भूतल तक पानी पहुंचने लगा है। वहीं हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर नदी किनारे सुरक्षात्मक दीवारों और पुश्तों के निर्माण कार्य तेज कर दिए गए हैं।

ऋषिकेश और हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रमुख घाटों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उधम सिंह नगर के खटीमा, सितारगंज और रुद्रपुर समेत मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

14 जुलाई तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। 14 जुलाई को देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 15 और 16 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में जलभराव, छोटे नालों और बरसाती गधेरों के उफान, भूस्खलन तथा सड़कें बाधित होने की आशंका जताई है। प्रशासन ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने, आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड पर रखने तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेष रूप से नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRainAlert #IMADehradun #MonsoonAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherAlert #WeatherForecast #WeatherNews #YellowAlert

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

  • उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

  • बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,714)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,353)
  • नैनीताल (6,589)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल