उत्तराखंड – मौसम की ताजा अपडेट, इस दिन बरसात के साथ हिमपात से दस्तक देगी कड़ाके की ठंड

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को गुलाबी ठंड पड़ रही है वहीं दिन में धूप खिलने के चलते ठंड से राहत बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 और 23 अक्टूबर को पहाड़ों में हल्की बूंदाबांदी के अलावा प्रदेश भर में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अक्टूबर आखिरी सप्ताह से पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। Uttarakhand Weather Update
आज मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानी 20 और 21 अक्टूबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिन पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहेगा। आसमान में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दोपहर में 23 डिग्री शाम को 25 डिग्री जबकि रात को 15 डिग्री रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update
22 और 23 को बूदाबादी के बाद पहाड़ों में गिरेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 22 और 23 अक्टूबर को प्रदेश के पिथौरागढ़ चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 25 अक्टूबर तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है 25 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने का दौर शुरू होगा।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस था। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट आने की संभावना है।
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में इन दिनों चटक धूप खिल रही है, उसके बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। Uttarakhand Weather Update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें