Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी के साथ मानसून की रफ्तार को लेकर भी अहम जानकारी दी गई है।
Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
उत्तराखंड में बारिश के दौरान सड़क पर गुजरते लोग और बादलों से घिरा मौसम।

उत्तराखंड में बदले मौसम के बीच बारिश और तेज हवाओं का असर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी। (फाइल फोटो)

ख़बर शेयर करें -


प्रदेशभर में बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट, कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज; 20 से 28 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के संकेत

देहरादून, 31 मई 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। प्रदेश के पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट और छह जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ज्योलिकोट में सबसे अधिक 83 मिमी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 83 मिलीमीटर वर्षा नैनीताल के ज्योलिकोट में दर्ज की गई। इसके अलावा रुद्रपुर में 52 मिमी, नैनीताल में 49 मिमी, भीमताल में 31 मिमी, किच्छा में 29.5 मिमी, मोखमपुर में 28 मिमी, कालसी में 26 मिमी तथा मालदेवता में 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
आज सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
छह जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी
वहीं हरिद्वार, टिहरी, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से तापमान में आई राहत
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश के बाद देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
5 जून तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में 2 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
मानसून की रफ्तार तेज, उत्तराखंड में जल्द दस्तक के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले चार से पांच दिनों में केरल, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि मानसून की प्रगति इसी गति से जारी रही तो 20 से 28 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है।
आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान
1 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
2 जून: प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।
3 जून: पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: IMD Monsoon Update Uttarakhand News. Uttarakhand Weather Weather Alert उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड बारिश उत्तराखंड मौसम ऑरेंज अलर्ट ओलावृष्टि तेज हवाएं देहरादून मौसम बारिश मानसून अपडेट मौसम अपडेट मौसम विभाग

Related Stories

हल्द्वानी के गौलापार में पति के हमले में पत्नी की मौत Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
टिहरी सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
IMG_20260828_212413 Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
देवीधुरा बग्वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में सिलेंडर लीकेज का हादसा, घर में भीषण आग; लाखों का सामान खाक

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के गौलापार में पति के हमले में पत्नी की मौत Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

  • चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू

  • टिहरी सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल

  • IMG_20260828_212413 Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद

  • देवीधुरा बग्वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,289)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,495)
  • खेल (362)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (302)
  • दुर्घटना (719)
  • देहरादून (11,139)
  • नैनीताल (6,490)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,163)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद Nainital News: CM धामी कल हल्द्वानी पहुंचेंगे, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से संवाद Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी