Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश

उत्तराखंड में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। IMD के अनुसार जल्द ही प्रदेश में हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
उत्तराखंड में गर्म मौसम और बदलते आसमान के साथ बारिश की संभावना का प्रतीकात्मक दृश्य।

उत्तराखंड में गर्मी के बीच IMD ने हवाओं के साथ बारिश के संकेत दिए हैं।

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD ने उत्तराखंड में हवाओं के साथ बारिश के संकेत दिए

देहरादून, 27 मई 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क और तल्ख बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश मैदानी इलाकों में चटक धूप और तेज गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, जबकि ऊंचाई वाले कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। डीडीहाट में तेज हवाओं के साथ 15.5 मिमी वर्षा हुई, जबकि बेरीनाग में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
पांच पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक से दो दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं।
सामान्य से अधिक दर्ज हुआ तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के ज्यादातर मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और पंतनगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और नई टिहरी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार से बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई यानी गुरुवार से प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बदलाव के बाद अगले तीन से पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
29 मई को बारिश और बिजली का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 मई के लिए प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
28 मई: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
29 मई: पर्वतीय जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
30 मई: राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के आसार बने हुए हैं।
31 मई: पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
1 जून: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: DM का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर; 94 अराजक तत्वों पर कार्रवाई
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun Weather Heatwave IMD Alert Monsoon Update Rain Forecast Uttarakhand Weather Weather update

Related Stories

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,711)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,588)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार