Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, 26-27 को हीटवेव अलर्ट; कब मिलेगी राहत, पढ़ें अपडेट

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। 26-27 मई को हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 मई से मौसम में बदलाव और बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
Mohan Chandra Joshi May 26, 2026
मैदानी इलाकों में हीटवेव और पहाड़ों में बादल और गर्मी का प्रतीकात्मक दृश्य।

उत्तराखंड में गर्मी का असर, पहाड़ों में बादलों के बीच बदलता मौसम।

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी से तप रहा उत्तराखंड, 41°C के पार पहुंचा पारा; 26-27 मई को हीटवेव का असर, 28 से मौसम बदलने के आसार

देहरादून, 26 मई 2028। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से मैदान तक गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चटक धूप, तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ मैदान से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 मई को प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 28 मई से मौसम करवट ले सकता है और बारिश के चलते लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
41 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिसका असर आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटों में काशीपुर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं देहरादून में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है।
दिन ही नहीं, शाम को भी लू जैसे हालात
प्रदेश में गर्मी का असर केवल दिन के समय ही नहीं बल्कि शाम के समय भी देखने को मिल रहा है। तेज गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम के कारण लोगों को रात तक राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
28 मई से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 मई को दोपहर बाद से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि 28 से 31 मई तक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
27 मई:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
28 मई:
पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
29 मई:
उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
30 और 31 मई को भी रहेगा मौसम बदला-बदला
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 मई को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलने के साथ कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना की संभावना जताई गई है।
विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।
हीटवेव से निपटने को सरकार अलर्ट मोड में
प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा जरूरी एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, बर्फ और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लू और डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun Heat Heatwave Alert IMD Forecast lert Monsoon Update Nowcast For Uttarakhand Uttarakhand Morning Post Uttarakhand Rain Alert Uttarakhand Weather Weather News

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

  • उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

  • बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,714)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,353)
  • नैनीताल (6,589)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल