Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अचानक बदल रहा मौसम , आंधी की चपेट से एक की मौत.. इन जिलों में येलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश से हिस्सों में शुष्क मौसम के बीच झोंकेदार हवाओं का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के बाद 22 अप्रैल को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में आंधी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार शाम को अचानक बदला मौसम
उत्तराखंड के कई इलाकों में शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश के साथ आंधी चली। ऋषिकेश में आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आकर पूर्व सैनिक की मौत हो गई। ऋषिकेश में हरिद्वार हाईवे पर आंधी से कई पेड़ गिर गए इस दौरान पेड़ की चपेट में आने से स्कूटी सवार पूर्व सैनिक धन बहादुर गंभीर घायल हो गए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया पुलिस के मुताबिक पेड़ की चपेट में आने से घायल रिटायर सैनिक धन बहादुर ने दम तोड़ दिया वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम को देहरादून और मसूरी के कई इलाकों में बारिश हुई।
22 और 23 को येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 और 23 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली,रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है वहीं अल्मोड़ा ,पिथौरागढ़, नैनीताल , टिहरी, पौड़ी,देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में 20 और 21 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के अलावा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं 22 अप्रैल को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


