उत्तराखंड- अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
देहरादून। मसूरी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है यहां
मसूरी में आज शाम मलबे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मालरोड से नीचे मसूरी-दून मार्ग पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक और उसका साथी घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ट्रक चालक रघुवीर सिंह( 52 ) पुत्र स्व. कुंदन सिंह, निवासी घंडियाला गांव पोस्ट कैम्पटी जिला टिहरी गढ़वाल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे हादसा हुआ। ट्रक के गिरने से माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


