Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ,तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

उत्तराखंड- सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ,तीन गिरफ्तार

uttarakhand morning post , uttarakhand news
Mohan Chandra Joshi March 6, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सरकारी भर्ती के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये लोग भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से बेवसाईट चलाकर बेरोजगार युवकों को धोखा दे रहे थे। यही नहीं, अब तक देशभर के कई राज्यों के युवकों को पीटी मास्टर, रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग में भर्ती कराने को लेकर लाखों की ठगी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, तीन मोबाईल फोन, भारतीय युवा खेल परिषद के दस्तावेजों को बरामद किया गया है। इस गिरोह के सदस्यों के खातों में विगत छह माह में करीब 55 लाख रूपये का लेनदेन भी मिला है। ये लोग युवकों को उनके चयन होने का लेटर देकर हरिद्वार स्थित एक आश्रम में प्रशिक्षण भी देते थे।

एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने आज पत्रकार वार्ता में इस गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया गया कि कुछ दिवस पूर्व एसटीएफ कार्यालय में उत्तराखंड के कुछ युवकों ने शिकायत की थी कि एक संगठित गिरोह भारतीय युवा खेल परिषद में फिजीकल एजुकेशन टीचर, भारतीय रेलवे, इन्कम टैक्स, आदि विभागों में सरकारी नौकरी के पदों के लिये आनलाइन आवेदन मांग रहा है। भर्ती कराने के एवज में फर्जी भर्ती सेन्टरों में ट्रेनिंग देकर मोटी रकम ली जा रही है।

इस सम्बन्ध में एसटीएफ ने जांच में पाया कि भारतीय युवा खेल परिषद नाम से एक बेवसाइट बनी हुई है। इसमें फिजीकल एजुकेशन टीचर जैसे विभिन्न पदों के लिये आनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। उसमें रजिस्ट्रेशन के लिये 700 रूपये की फीस निर्धारित की गयी है। साथ इसी वेबसाइट में कांटेक्ट नम्बर भी जारी किये गये हैं। इस बेवसाइट पर दिये गये नम्बर पर जब कोई बेरोजगार युवक या युवती जानकारी करते थे, तो उन्हें रिसीव करने वाला व्यक्ति ये ही बताता था कि ये एक सरकारी संस्था है। इसमें विभिन्न पदों की भर्ती के लिये आपको पहले 700 रूपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भरकर आवेदन करना होगा। उसके पश्चात सलेक्शन होने पर आपको ट्रेनिंग के लिए भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

इस मामले में कई युवकों ने संबंधित वेबसाइट में जाकर आनलाईन आवेदन पत्र भर दिया। कुछ दिन पश्चात सम्बन्धित युवक/युवती को अपने मूल डाक्यूमेन्ट जमा करने को कहा जाता है। फिर मेल के माध्यम से सम्बन्धित युवक/युवती को फिजीकल एजुकेशन टीचर पद के लिये उपयुक्त बताकर ट्रेनिंग के लिये हरिद्वार स्थित एक आश्रम में उपस्थित होने के लिये कहा जाता था। उसके बाद उनसे परमानेन्ट सलेक्शन के लिये करीब 1.5 से 02 लाख रूपये का खर्चा बताकर यूथ एसोसिएशन के नाम से बने खाते के अलावा अपने खातों में पैसा जमा करा दिया जाता था। फिर युवक और युवतियों को कुछ दिवस की ट्रेनिंग देने के पश्चात ज्वाईनिंग लेटर का इंतजार करने के लिये कहकर वापस भेज दिया जाता है। इसके बाद दोबारा उन्हें कोई सम्पर्क नहीं किया जाता है।

  • आश्रम में कई युवकों को दी गई एक माह की ट्रेनिंग


एसटीएफ की ओर से ठगी के शिकार हुये युवकों से पूछताछ करने पर ये बात भी सामने आयी कि इस गिरोह की ओर से फिजीकल एजुकेशन टीचर के नाम भर्ती करने लिये श्यामपुर स्थित एक आश्रम में युवकों को बकायदा पूरे एक माह की ट्रेनिंग दी गयी है। जहां पर इस गिरोह के लोगों द्वारा एक ट्रेनिंग दिलाने नाम पर कुछ ट्रेनर भी रखे गये थे। ट्रेनिंग के दौरान ही युवक/युवतियों को खाते के नम्बर देकर उनसे करीब 02 लाख रूपये जमा करा दिये जाते थे।

एसटीएफ ने अपनी जांच में भारतीय युवा खेल परिषद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से जारी बेवसाइट में आन लाइन फार्म में दिये जाने वाला रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रूपये आनन्द मेहतो के नाम से बने पेटीएम एकाउन्ट में जमा हो रहा है। इस एकाउन्ट में विगत 06 माह के अन्दर पूरे भारत के अलग अलग राज्यों से युवक और युवतियों द्वारा आन लाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है। भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से बेरोजगार युवकों से प्राप्त की जा रही धनराशि यूथ एसोषिएसन के नाम के खाते में जमा हुयी है। इसका संचालक आनन्द कुमार मेहतो, राखी रानी और मनीष कुमार नाम के लोग हैं। इस खाते के अलावा युवक और युवतियों द्वारा दिये गये खातों की जानकारी की गयी तो विगत 06 माह में लगभग 55 लाख रूपये की धनराशि पायी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

तीन को किया गिरफ्तार

जांच में इस गिरोह के आनन्द कुमार मेहतो, राखी रानी और मनीष कुमार के अलावा अन्य सदस्य योगेन्द्र कुमार योगेश, संजय रावत, राजकुमार उर्फ राजवरी, संदीप सिंह का नाम प्रकाश में आए। इनमें से तीन सदस्य आनन्द मेहतो, योगेश और संजय रावत की कल रात गिरप्तारी की गयी है। उनके कब्जे से एक लैपटाप, 03 मोबाईल फोन, भा.यु. खेल परिषद के बनाये हुये कई दस्तावेज आदि बरामद किये गये हैं। इनके विरूद्ध एसटीएफ द्वारा थाना श्यामपुर हरिद्वार में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। गिरोह के सदस्यों के खातों के अलावा अन्य प्रकाश में आये खातों को फ्रिज करने के लिए एसटीएफ की ओर से कार्रवाई की जा रही है। अन्य सदस्यों की गिरप्तारी के लिए धरपकड़ जारी है।


इन्हें किया गया गिरफ्तार
1.आनन्द मेहतो पुत्र स्व. हरिलाल मेहतो निवासी उर्दू बाजार भागलपुर बिहार हाल किरायेदार कीनू राणा, प्लाट नं0 10, सेक्टर 22, चैड़ा गांव नोयडा (गिरोह का सरगना और भायुखेप का प्रशासक)
2.योगेन्द्र कुमार योगेश पुत्र कृष्णा देव प्रसाद निवासी डी-278 नई अशोक नगर बसुन्धरा एन्कलेव पूर्वी दिल्ली।

3. संजय रावत पुत्र मनवर सिंह म.नं. 301 जलालपुर रोड, राधेष्याम विहार, फेस-4, मुरादनगर गाजियाबाद (भायुखेप का निदेशक)


पूूूछताछ में आनन्द मेहतो ने बताया गया कि वो 12वीं पास है। उसे कुछ समय पहले मनीष कुमार नाम का एक लड़का मिला, जो बिहार का ही रहने वाला है। उसने उसे इस काम के बारे में बताया। इसके लिए उसने और योगेश ने भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से वेबसाईट बनायी और उसमें फर्जी नाम से एक सिम खरीद कर कांटेक्ट नम्बर दे दिया।उसमे आनलाइन भर्ती फार्म के आप्सन को डाला दिया। जिसकी फीस 700 रूपये रखी, जो कि उसके मोबाईल के patym एकाउन्ट में आती थी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

ट्रेनिंग के लिए रखे गए कमिशन एजेंट
युवाओं को सरकारी जाब और ट्रेनिंग दिलाने के नाम पर कमिशन एजेन्ट रखे गये थे। उनमें प्रत्येक युवक/युवती के लिये कमिशन 10 से 40 हजार रूपये दिया जाता था। कमिशन एजेन्टों से सम्पर्क में आये युवकों से भारतीय युवा खेल परिषद में ट्रेनिंग और जाव के नाम पर 1.5 से 02 लाख रूपये युथ एसोसिएशन के नाम से खोले गये खाते में प्राप्त करता था। युवकों को ट्रेनिंग देने के लिये अलग से ट्रेनर भी रखे थे जिनको हम 15 से 20 हजार रूपये प्रतिमाह की सेलरी देते थे।


खोला था परिषद का ऑफिस
पुछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके झांसे में बेरोजगार युवक इसलिये आ जाते थे, कि उन्होंने इस काम के लिये भारतीय युवा खेल परिषद नाम से अपना अच्छा सा आफिस खोला हुआ था। कुछ समय पश्चात आफिस की लोकेशन को बदल दिया जाता था। पूछताछ में संजय रावत ने बताया कि आनन्द मेहतो, योगेश की ओर से उसे बेरोजगार युवकों को नौकरी के बारे में तथा बेवसाइट की जानकारी देकर उपलब्ध कराने का काम दिया गया था। उसे एक युवक को उपलब्ध कराने के लिए 10 से 20 हजार रूपये का कमिशन दिया जाता था। वे लोग युवाओं को रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगाने के लिये अथवा विदेश भेजने के नाम पर भी ठगी करते थे। इसके लिए बकायदा सम्बन्धित विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र युवाओं को जारी किये जाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

  • चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

  • देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,517)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,254)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी