Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: प्रदेश की इन वीरांगनाओं को मिला “तीलू रौतेली अवार्ड” , सीएम धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश की इन वीरांगनाओं को मिला “तीलू रौतेली अवार्ड” , सीएम धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi August 8, 2023
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 किये प्रदान।

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आई.आर.डी.टी सभागार सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 प्रदान किये। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली ने 15 वर्ष की उम्र में युद्ध भूमि में अपने रण कौशल द्वारा अपने विरोधियों को परास्त किया था। अपूर्व शौर्य, संकल्प और साहस की धनी वीरांगना तीलू रौतेली को उत्तराखंड की झांसी की रानी कहकर याद किया जाय तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने 15 से 22 वर्ष की आयु के मध्य सात युद्ध लड़े और अपनी वीरता और रण कौशल का परिचय दिया। राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरुस्कार की धनराशि 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरुस्कार की धनराशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। माता-पिता के बाद बच्चों को संस्कार देने की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्रों से ही होती है। राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी बहनों का मानदेय 7500 रुपए से बढ़ाकर 9300 रुपए किया है। मिनी आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय को भी 4500 से बढ़ाकर 6250 और सहायिकाओं का मानदेय 3550 से 5250 रुपए किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए हर क्षेत्र में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका रही है। उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने की मांग हेतु हुए आंदोलन में सबसे बड़ा बलिदान हमारी मातृशक्ति ने ही दिया था। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, चाहे घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा, वैज्ञानिक क्षेत्र हो या कृषि, शिक्षा और अनुसंधान का क्षेत्र महिलाओं ने हर जगह अपने आपको साबित किया है। आज प्रदेश के सुदूर गांवों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी और उनके परिवारों की आर्थिकी को बल प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण, महिला स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष कोष का गठन जैसे अनेक कार्य किये गये हैं। आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है।

   महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री  रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली के जन्मदिवस के सुवअसर पर आधुनिक तीलू रौतेली व आंगनबाडी कार्यकत्रियों का सम्मान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। दोनों पुरुस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव समाप्त कर ही समाज में महिलाओं की तरक्की सुनिश्चित हो सकती है।  उन्होंने तीलू रौतेली एवं ऑगनबाड़ी पुरूस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: प्रदेश की इन वीरांगनाओं को मिला "तीलू रौतेली अवार्ड" देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम धामी ने किया सम्मानित

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों से घिरा आसमान और बदलता मौसम। उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी

Mohan Chandra Joshi June 21, 2026
उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली की फाइल फोटो। हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैक्सी वाहन। टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों से घिरा आसमान और बदलता मौसम। उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी

  • उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली की फाइल फोटो। हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

  • हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

  • हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,501)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (953)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,733)
  • नैनीताल (6,319)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,033)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,345)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मानसून का इंतजार जारी हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हेमकुंड साहिब प्रकरण पर सरकार सख्त: सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी