उत्तराखंड: शांतिपुरी के नरेंद्र मेहता देहरादून में होंगे सम्मानित
शान्तिपुरी के नरेन्द्र मेहता देहरादून मे होगे सम्मानित
शान्तिपुरी(उधम सिंह नगर)-: शान्तिपुरी सूर्यनगर नo5 निवासी नरेन्द्र मेहता पुत्र गोपाल सिह मेहता वर्तमान मे उत्तराखंड पुलिस फायर स्टेशन हल्द्वानी मे कार्यरत है, कोरोना काल के दौरान उन्होने अपनी जान की परवाह करे बगैर निस्वार्थ भाव से विषम परिस्थितियो मे गरीब,भूखे लोगो को भोजन, करवाया बिछङे लोगो को उनके घर पहुंचाया, और वहीं जिन्दगी और मौत की जंग लङ रहे लोगो के लिए स्वयं अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।
इस पर नरेन्द्र सिह मेहता के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के द्वारा 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस)2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, एवं उत्कृष्ट/ सराहनीय सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
वही खबर सुनकर समूचे क्षेत्र मे खुशी का माहौल है और सभी ग्रामीणो ने बधाई दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


