Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया
हल्द्वानी निवासी दिनेश आर्य वर्तमान में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष, 16 अक्टूबर को प्रस्तावित है राज्यसभा चुनाव
देहरादून, 04 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 4 अक्टूबर को उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य के नाम को मंजूरी दी। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पर विराम लग गया है।
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट नवंबर में रिक्त होने जा रही है। इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद भाजपा में संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर तक मंथन चल रहा था। प्रदेश स्तर से संभावित दावेदारों के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की जानकारी सामने आई थी। इस पैनल में करीब 15 नाम शामिल बताए गए थे।
केंद्रीय स्तर पर विचार-विमर्श के बाद भाजपा नेतृत्व ने कुमाऊं से आने वाले पार्टी नेता दिनेश आर्य के नाम पर भरोसा जताया। पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए उनके नाम की स्वीकृति की जानकारी दी गई।
हल्द्वानी से है दिनेश आर्य का संबंध
दिनेश आर्य हल्द्वानी से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वह नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका और कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी से जुड़े रहने के कारण उनका नाम राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर चर्चा में था।
राज्यसभा की इस सीट के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे थे। पार्टी के भीतर चल रहे मंथन के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाकर कुमाऊं क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का फैसला किया है।
16 अक्टूबर को प्रस्तावित है चुनाव
उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद अब दिनेश आर्य पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे।
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल की सीट के लिए पार्टी ने रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार बनाया है।
उत्तराखंड में दिनेश आर्य के नाम की घोषणा के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में नामांकन और अन्य निर्धारित औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


