उत्तराखंड- सेल्फी बनी जानलेवा , दो भाई डूबे नदी में , परिवार में मचा कोहराम
Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत टनकपुर से पूर्णागिरि मेला क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है यहां दोस्तों के साथ पूर्णागिरि मेले में आए दो भाई शारदा नदी में डूब गए हैं। पुलिस एसडीआरएफ ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्णागिरि क्षेत्र में चरण मंदिर के समीप शारदा यानी कि काली नदी किनारे सेल्फी/फोटो खींच रहे थे। अचानक पैर फिसलने के चलते दोनों नदी में गिर गए।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक डूबने वालों में मुकेश राजपूत उम्र करीब 15 वर्ष व राजू राजपूत पुत्र प्रेमशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी आंवला बरेली शामिल हैं। पुलिस , जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दोनों को तलाशने में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नदी के किनारे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का संतुलन बिगड़ा। वहीं दूसरा भाई को बचाने के चक्कर में डूबा गया। इधर घटना से युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव