Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन

उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हुई बैठक में रोजगार, वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। रिक्त पदों पर भर्ती और 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ वेतन वृद्धि, ईएसआई-पीएफ, गोल्डन कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याण कोष की स्थापना की दिशा में भी कार्रवाई की बात कही गई।
Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों की बैठक

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने किया मंथन

ख़बर शेयर करें -

नए स्थायी पद सृजन और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग; 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों के नियमितीकरण, ईएसआई-पीएफ और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर

देहरादून, 19 अगस्त 2026: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना की पहल पर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को पंचायती राज निदेशालय, आईटी पार्क देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सचिव शहरी विकास श्री नितेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सफाई कर्मचारी यूनियनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, आयोग के सदस्यगण, नगर निकायों के आयुक्त तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी एवं विस्तारित क्षेत्रफल के अनुरूप मानकों के तहत पर्यावरण मित्रों एवं पर्यवेक्षकों के नए स्थायी पद सृजित किए जाने तथा समाप्त किए गए पदों को पुनः बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कराने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट

उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समितियों तथा आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उपनल कार्मिकों की तर्ज पर समान वेतन उपलब्ध कराया जाए। दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक एवं तदर्थ रूप से नियुक्त कार्मिकों में से विनियमितीकरण नियमावली-2025 के तहत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग भी रखी गई।

आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्य में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, मयूर विहार में वाल्मीकि छात्रावास एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि आवंटित करने, नमस्ते योजना के अंतर्गत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई में लगे कर्मचारियों का पंजीकरण कराने तथा सफाई कर्मचारियों के लिए कल्याण कोष स्थापित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को भूमि एवं आवास की सुविधा, कैशलेस उपचार तथा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के स्थायी पदों का ढांचा स्वीकृत किए जाने की मांग रखी गई।

सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि सुनिश्चित करने पर जोर
सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा ने कहा कि शासन एवं निकायों के तंत्र में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पद सृजन सहित शासन स्तर से संबंधित विषयों को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के वेतन बैंड को एक इंडेक्स से लिंक करते हुए अन्य कार्मिकों की भांति वेतन वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से आवेदन

उन्होंने सभी नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को भी निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और निकायों में सफाई कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यदि कहीं सुरक्षा उपकरणों की कमी का मामला सामने आता है तो उसका तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

हर सफाई कर्मचारी को ईएसआई, पीएफ और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
सचिव ने प्रत्येक सफाई कर्मचारी को ईएसआई सुविधा एवं पीएफ का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए तत्काल समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को भूमि एवं आवास उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। निजी भूमि उपलब्ध होने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में वरीयता देने तथा भवन निर्माण कर आवास उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

उन्होंने नगर निकायों के आयुक्तों को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए अगले तीन माह में विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही प्रत्येक सफाई कर्मचारी का वर्ष में कम से कम एक बार संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और किसी बीमारी की पहचान होने पर समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए जल्द ही कल्याण कोष की स्थापना भी की जाएगी।

बैठक के दौरान विभिन्न सफाई कर्मचारी यूनियनों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को बैठक के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, मुख्य नगर आयुक्त देहरादून आलोक पांडेय, मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार, निदेशक पंचायती राज निधि यादव, प्रभारी सचिव सफाई कर्मचारी आयोग विनोद कौर सहित प्रदेश के 12 सफाई कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं आयोग के सदस्यगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #SalaryHike #SanitationWorkers #UttarakhadNews #Uttarakhand

Related Stories

आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची, 20 नवंबर से बढ़ेंगी कीमतें Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियां Haldwani News: राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियां तेज, 20 नवंबर से स्टॉल पंजीकरण शुरू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियां तेज, 20 नवंबर से स्टॉल पंजीकरण शुरू

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
नगर आयुक्त आशिमा गोयल हल्द्वानी के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करती हुईं Haldwani News: नगर आयुक्त ने 15 वार्डों में किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: नगर आयुक्त ने 15 वार्डों में किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफेद बाघ तेजस के बाड़े के लोकार्पण अवसर पर देहरादून चिड़ियाघर में Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi November 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची, 20 नवंबर से बढ़ेंगी कीमतें Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट

  • हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियां Haldwani News: राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियां तेज, 20 नवंबर से स्टॉल पंजीकरण शुरू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियां तेज, 20 नवंबर से स्टॉल पंजीकरण शुरू

  • नगर आयुक्त आशिमा गोयल हल्द्वानी के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करती हुईं Haldwani News: नगर आयुक्त ने 15 वार्डों में किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: नगर आयुक्त ने 15 वार्डों में किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (489)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (123)
  • उत्तराखंड (26,183)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,618)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,558)
  • नैनीताल (6,702)
  • पर्यटन (234)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,257)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट Nainital News: आंचल दूध के दाम बढ़े, पनीर-क्रीम भी महंगे; देखें नई रेट लिस्ट Haldwani News: राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियां तेज, 20 नवंबर से स्टॉल पंजीकरण शुरू Haldwani News: राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियां तेज, 20 नवंबर से स्टॉल पंजीकरण शुरू Haldwani News: नगर आयुक्त ने 15 वार्डों में किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई Haldwani News: नगर आयुक्त ने 15 वार्डों में किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास Dehradun News: कैंट क्षेत्र को ₹48.44 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने किया 23 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास