उत्तराखंड- (दुखद) जल चढ़ाने गई दो युवतियों की नदी में डूबने से मौत

घटना से परिवार में मचा कोहराम -गांव में मातम
Phori Garhwal News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से आज सुबह दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां कोटद्वार में सतपुली के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर सावन के पहले सोमवार को जल चढ़ाने गई दो किशोरियां डूब गई। बताया जा रहा दोनों के पैर फिसलने से हादसा हुआ। तैराकों ने दोनों के शव एनएच पुल के पास से निकाले हैं। दोनों सतपुली के पास ओडलसैंण की रहने वाली हैं।
जानकारी के अनुसार, 24 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं।
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 24 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक बालिकाओं में रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल और अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल हैं।
इधर घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं गांव में मातम का माहौल हो गया।









सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें