उत्तराखंड – भारी बारिश का रेड अलर्ट , इस जिले में छुट्टी घोषित
जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश।
Bageshwar News – जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 2 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 02 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


