उत्तराखंड- लोक सेवा आयोग ने इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन ,देखें डिटेल
देहरादून। सरकारी नौकरी की तलाश कर युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। विभिन्न विभागों जैसे वन विभाग, शहरी विकास विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं संस्कृति विभाग में मानचित्रकार प्रारूपकार के पदों पर भर्ती निकली है।
जिसके लिए 30 मई- 2023 से दिनांक 19 जून-2023 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। किस विभाग में कितने पद खाली हैं, ये भी नोट कर लें। वन विभाग में 30 पदों पर भर्ती होनी है। शहरी विकास विभाग में 12 पद खाली हैं।
इसी तरह कृषि विभाग के 17, लघु सिंचाई विभाग के 4 एवं संस्कृति विभाग के एक पद पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की लास्ट डेट हम आपको पहले ही बता चुके हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करें।
यहां आपको शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा के अलावा वेतन से जुड़ी तमाम जानकारी आसानी से मिल जाएंगी। अभ्यर्थी यहां भर्ती का ज्ञापन देख ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। (UKPSC Recruitment for various posts) आवेदन की लास्ट डेट 19 जून है। इसलिए आवेदन में देरी न करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


