उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने 11 डीएसपी अधिकारियों के तबादले किए। (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक जरूरतों के तहत जारी किए आदेश, कई जिलों और इकाइयों में बदली गई तैनाती
देहरादून ,16 मई 2026: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए नई तैनाती के लिए रवाना करने को कहा गया है। तबादलों के तहत कई अधिकारियों को जिलों से पीएसी, सीआईडी और प्रशिक्षण संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है, जबकि सुमित पाण्डेय का नैनीताल से हरिद्वार तबादला हुआ है। अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है। विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल और विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर तैनात किया गया है। नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है।
वहीं निहारिका सेमवाल का पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत तबादला किया गया है। तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अखलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने और विभिन्न इकाइयों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


