Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड आगमन से पहले पीएम मोदी ने दी राज्य को दो बड़ी सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड आगमन से पहले पीएम मोदी ने दी राज्य को दो बड़ी सौगात

Mohan Chandra Joshi March 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम ने व्यक्त किया पीएम का आभार।

दिल्ली दौरे के दौरान सीएम ने दोनों रोपवे के निर्माण के लिए पीएम से किया था अनुरोध।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को सहयोग मिल रहा है। श्री केदारनाथ का पुनर्निमाण, श्री बदरीनाथ के मास्टर प्लान के कार्य तेजी से हुए हैं। उनके आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक रोपवे को दी मंजूरी ।

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम के तहत पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) तक रोपवे को मंजूरी दी है। परियोजना का डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर 4,081.28 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर विकसित किया जाएगा। रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है और यह सबसे उन्नत ट्राई-केबल डिटेचेबल गोंडोला (3एस) तकनीक पर आधारित होगा। इसकी डिजाइन क्षमता 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रतिदिन 18 हजार यात्रियों को ले जाएगी।

यह रोपवे परियोजना केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए वरदान होगी क्योंकि यह पर्यावरण-अनुकूल, आरामदायक और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और एक दिशा में यात्रा का समय लगभग 8 से 9 घंटे से घटकर लगभग 36 मिनट कर देगी। रोपवे परियोजना निर्माण और संचालन के साथ-साथ आतिथ्य, यात्रा, खाद्य और पेय पदार्थ (एफ एंड बी) और पर्यटन जैसे संबद्ध पर्यटन उद्योगों में पूरे वर्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराएगी। रोपवे परियोजना का विकास संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, पहाड़ी क्षेत्रों में लास्ट मील कनेक्टिविटी को बढ़ाने और तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वर्तमान में केदारनाथ मंदिर तक की यात्रा गौरीकुंड से 16 किमी की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और इसे पैदल, घोड़ा-खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर से किया जाता है। प्रस्तावित रोपवे की योजना मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करने और सोनप्रयाग तथा केदारनाथ के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। केदारनाथ 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 3,583 मीटर (11968 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी

केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम – पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड राज्य में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी (12.4 किमी) तक रोपवे परियोजना के विकास को भी दी मंजूरी ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोपवे परियोजना के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना का डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजीगत लागत 2,730.13 करोड़ रुपये होगी। वर्तमान में हेमकुंड साहिब जी की यात्रा गोविंदघाट से 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और इसे पैदल, घोड़ा-खच्चर, पालकी से किया जाता है। प्रस्तावित रोपवे की योजना हेमकुंड साहिब जी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों और फूलों की घाटी में आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई गई है और यह गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब जी के बीच हर मौसम में अंतिम मील की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर

रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है और यह गोविंदघाट से घांघरिया (10.55 किमी) तक मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) पर आधारित होगा, जिसे घांघरिया से हेमकुंड साहिब जी (1.85 किमी) तक सबसे उन्नत ट्राइकेबल डिटैचेबल गोंडोला (3 एस) तकनीक से जोड़ा जाएगा, इसका डिजाइन इस तरीके से तैयार किया जाएगा जिससे इसकी क्षमता प्रति घंटे प्रति दिशा 1,100 यात्री (पीपीएचपीडी) होगी और यह प्रतिदिन 11,000 यात्रियों को ले जाएगा। रोपवे परियोजना निर्माण और परिचालन के दौरान और साथ ही पूरे वर्ष आतिथ्य, यात्रा, खाद्य और पेय (एफ एंड बी) और पर्यटन जैसे संबद्ध पर्यटन उद्योगों में रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करेगी। रोपवे परियोजना का विकास संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, तीर्थयात्रियों के लिए अंतिम मील तक कनेक्टिविटी बढ़ाने और क्षेत्र के तीव्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हेमकुंड साहिब जी उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित तीर्थ स्थल है। इस पवित्र स्थल पर स्थापित गुरुद्वारा मई से सितम्बर के बीच साल में लगभग 5 महीने के लिए खुला रहता है और हर साल लगभग 1.5 से 2 लाख तीर्थयात्री यहां आते हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand PM Modi Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विद्यार्थी Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा

Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर

Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
नई टिहरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी New Tehri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति का रंग, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

New Tehri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति का रंग, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी

Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
हल्द्वानी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शहीदों और विस्थापितों को श्रद्धांजलि देते अतिथि Haldwani News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और विस्थापितों को नमन, साझा की पीड़ादायक यादें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और विस्थापितों को नमन, साझा की पीड़ादायक यादें

Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
chamoli-tunnel-accident-cm-dhami-injured-workers.jpg Chamoli Tunnel Accident: घायल श्रमिकों से मिले CM धामी, बोले- हर जान कीमती; सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: घायल श्रमिकों से मिले CM धामी, बोले- हर जान कीमती; सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विद्यार्थी Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा

  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर

  • नई टिहरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी New Tehri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति का रंग, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    New Tehri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति का रंग, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

  • स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी

  • हल्द्वानी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शहीदों और विस्थापितों को श्रद्धांजलि देते अतिथि Haldwani News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और विस्थापितों को नमन, साझा की पीड़ादायक यादें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और विस्थापितों को नमन, साझा की पीड़ादायक यादें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,125)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,469)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (445)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (697)
  • देहरादून (11,061)
  • नैनीताल (6,452)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,141)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर Haridwar News: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले- दर्द और बलिदान याद करने का अवसर New Tehri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति का रंग, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ New Tehri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति का रंग, फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी Nainital News: स्वतंत्रता दिवस पर SSP मंजूनाथ टीसी अलर्ट, कैंची धाम समेत जिलेभर में सुरक्षा कड़ी; डायवर्जन प्लान जारी Haldwani News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और विस्थापितों को नमन, साझा की पीड़ादायक यादें Haldwani News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों और विस्थापितों को नमन, साझा की पीड़ादायक यादें