Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: स्वास्थ्य शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत-10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दी गई मान्यता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: स्वास्थ्य शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत-10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को दी गई मान्यता

Mohan Chandra Joshi December 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

पैरामेडिकल शिक्षा को मिलेगा नया स्वरूप

नए विषयों से बढ़ेगा युवाओं का दायरा, मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएँ, पैरामेडिकल तथा Allied Health शिक्षा में आएगी एकरूपता, पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी

हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड गुणवत्ता–आधारित स्वास्थ्य शिक्षा और हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट का मॉडल बनकर उभरे- डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों और दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सहबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम–2021 (National Commission for Allied and Healthcare Professions Act – 2021) के तहत उत्तराखंड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद के गठन की प्रक्रिया को तेजी देने हेतु सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। बैठक की शुरुआत में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और आपदा–संवेदनशील राज्य में आधुनिक, प्रशिक्षित और प्रमाणित allied health workforce का विकास अत्यंत आवश्यक है। परिषद के गठन से न केवल शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि देशभर में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में उत्तराखंड अग्रणी भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: ऑनलाइन खतौनी को अब नहीं कर सकेंगे खारिज, DM ने दिए सख्त निर्देश

परिषद गठन पर विस्तृत चर्चा, चयन समिति के गठन का निर्णय
बैठक में परिषद के गठन, उसकी संरचना, भविष्य की आवश्यकताओं और कार्य प्रणालियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। यह तय किया गया कि परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए “तलाश–सह–चयन समिति” बनाई जाएगी, जो निर्धारित योग्यताओं और अनुभवों के आधार पर नामों का चयन करेगी। स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिषद के सुचारू संचालन के लिए प्रारंभिक बजट, कार्यालय संरचना, तकनीकी सहायता और मानव संसाधन की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए, ताकि परिषद अपने दायित्वों का निर्वहन शीघ्र आरंभ कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

वर्तमान में राज्य में पैरामेडिकल शिक्षा उत्तराखंड पैरामेडिकल अधिनियम–2009 और स्टेट मेडिकल फैकल्टी के माध्यम से संचालित होती है। यहाँ स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 22 विषयों के पाठ्यक्रम चल रहे हैं। राष्ट्रीय अधिनियम लागू होने के बाद इन सभी पाठ्यक्रमों को और अधिक मानकीकृत, रोजगारोन्मुख, और कौशल आधारित बनाया जाएगा। नए अधिनियम में कुल 10 श्रेणियों में 56 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को मान्यता दी गई है। इससे विद्यार्थियों को न सिर्फ व्यापक करियर अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग्यता को उच्च पहचान मिलेगी।

मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएँ
बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि अधिनियम के तहत कई नए और महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे—
पोषण विज्ञान, स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन, क्लिनिकल साइकोलॉजी, डायलिसिस तकनीशियन, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन आदि। इन विषयों के शामिल होने से राज्य के युवाओं को विस्तृत करियर विकल्प, निजी और सरकारी क्षेत्र में बेहतर प्लेसमेंट, तथा शोध और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं में अवसर मिलेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम उत्तराखंड को स्वास्थ्य शिक्षा और allied health services के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा और भविष्य में राज्य एक “हेल्थ एजुकेशन हब” के रूप में स्थापित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गांवों में मजबूत होंगे स्वास्थ्य-शिक्षा के आधार, पलायन रोकने पर सेतु आयोग का फोकस

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान
उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़, सुगठित और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद का गठन हमारे लिए परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। इससे पैरामेडिकल तथा allied health शिक्षा में एकरूपता आएगी, पाठ्यक्रमों का मानकीकरण होगा और पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी बनेगी। नए अधिनियम के तहत कई उभरते विषय और विशेषज्ञताएँ शामिल होंगी, जिससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड गुणवत्ता–आधारित स्वास्थ्य शिक्षा और हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट का मॉडल राज्य बनकर उभरे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बारिश के बीच मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
हाईवे किनारे युवती की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद डंपर Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान झमाझम बारिश का दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: 30 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: 30 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिलाएं रक्षा सूत्र बांधते हुए Dehradun News: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना; सशक्तिकरण का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना; सशक्तिकरण का दिया भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में जनसमस्याएं सुनते हुए Dehradun News: CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बारिश के बीच मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

  • हाईवे किनारे युवती की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद डंपर Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान झमाझम बारिश का दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: 30 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: 30 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिलाएं रक्षा सूत्र बांधते हुए Dehradun News: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना; सशक्तिकरण का दिया भरोसा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना; सशक्तिकरण का दिया भरोसा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,248)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,489)
  • खेल (361)
  • चंपावत (982)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,117)
  • नैनीताल (6,483)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,159)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण Uttarakhand Weekly Weather: 30 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weekly Weather: 30 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट Dehradun News: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना; सशक्तिकरण का दिया भरोसा Dehradun News: बहनों ने CM धामी को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना; सशक्तिकरण का दिया भरोसा