उत्तराखंड: राज्य के इन जनपदों में अगले 72 घंटे भारी बारिश का यलो अलर्ट, पढ़िए मौसम का हाल
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, मौसम विभाग में अगले 4 दिन यानी 16 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है तथा साथ ही मैदानी जनपदों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने 13 सितंबर को कुमाऊं मंडल के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें
नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है,जिनमें पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
जबकि 16 सितंबर को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश की संभावना, तथा गढ़वाल मंडल के भी कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य म़ें आगामी 16 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर