उत्तराखंड- सरकार ने प्रसून जोशी को बनाया ब्रांड एंबेसडर ,आदेश जारी
Dehradun News: उत्तराखंड सरकार ने फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ कवि लेखक गीतकार पदम श्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया तीर्थाटन धर्म संस्कृति रीति रिवाज जैसे मामले के होंगे ब्रांड एंबेसडर
इनकी सेवाओं के एवज में दिए जाने वाले भुगतान का अलग से जारी होगा आदेश
आपको बता दे प्रसून जोशी उत्तराखंड के ही रहने वाले है माया नगरी में अपनी कला के दम पर प्रसून जोशी ने काफ़ी नाम कमाया है ऐसे में उत्तराखंड सरकार क़ो भी वो कई मौक़े पर सलाह देते रहते है।

उपर्युक्त विषयक निदेशालय के पत्र संख्या-3051/ सं०नि० उ० / दो-292 / 2022-23, दिनांक 03 नवम्बर, 2022 का कृपया सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव शासन के अनुमोदनार्थ उपलब्ध कराया गया है।
- शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि पदमश्री श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
- तत्क्रम में पद्मश्री श्री प्रसून जोशी के साथ एम०ओ०यू० सम्पादित किये जाने हेतु आपको अधिकृत किया जाता है। एम0ओ०यू० सम्पादित किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृपया यथाशीघ्र शासन को अवगत कराने का कष्ट करें। पद्मश्री श्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत होने के नाते राज्य सरकार द्वारा श्री जोशी से जो भी सेवायें ली जायेंगी उसमें जो वित्तीय देयता होगी, के सम्बन्ध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


