उत्तराखंड: गोल्डन गर्ल मानसी नेगी का चीन में डंका, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
Uttarakhand News: देवभूमि की बेटियों ने हमेशा ही उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है चाहे वह बाॅलीवुड जगत में हो या फिर देश सेवा के कार्य में हो। अब बेटियां खेलों में भी भारत का नाम रोशन कर रही है। गोल्डन गर्ल के नाम से अपनी पहचान बना चुकी उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। मानसी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
एक बार फिर मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी।
बता दें कि मूलरूप से उत्तराांड के चमोली जिले की निवासी मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। अब चीन में कांस्य पदक जीता है। आप भी दीजिए बेटी की बधाई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


