उत्तराखंड – यहां दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस- प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे हैं मौके पर
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।
फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


