Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात , चारधाम समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड- सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात , चारधाम समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Mohan Chandra Joshi May 1, 2023
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी का गंगाजल के साथ ही रुद्राक्ष की माला भी भेंट की।

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं। वहां स्थिति सामान्य है। प्रधानंमत्री ने जोशिमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से माह अक्टूबर/नवम्बर 2023 में राज्य में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के लिए समय दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड के अन्तर्गत जागेश्वर धाम, “आदि कैलाश / पार्वती सरोवर / ओम पर्वत के दर्शन, लोहाघाट में मायावाती आश्रम की यात्रा के साथ ही सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में जनसम्बोधन एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के लिए आने का भी प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव की सख्ती, सिंगल विंडो सिस्टम में लंबित निवेश मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देश में क्षेत्रीय संपर्क योजना के अर्न्तगत राज्य में वायु सेवाओं में उत्तरोतर वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई सेवाओं के त्वरित विकास हेतु भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य से सम्बन्धित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु 243 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु फीजिबिलिटी सर्वेक्षण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट का महानिदेशक नागरिक उड्डयन से लाइसेंस नवीनीकरण, एनटीआरओ से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाए जाने का अनुरोध किया। देहरादून-पिथौरागढ़ – हिण्डन वायु सेवा और देहरादून हल्द्वानी- पिथौरागढ़ अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम सख्त, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर नहीं होगी रियायत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को 5.5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटन कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए माह अक्टूबर / नवम्बर 2023 में राज्य में इन्वेस्टमेंट समिट कराये जाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने उक्त इन्वेस्टमेंट समिट के उदघाटन के लिए माह अक्टूबर/ नवम्बर 2023 में समय दिए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध चारधाम की तर्ज पर कुँमाऊ में मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना प्रारंभ की गयी है। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के अन्तर्गत कुँमाऊ मण्डल के महत्वपूर्ण पौराणिक / ऐतिहासिक स्थलों को सर्किट से परस्पर जोड़कर लोकप्रियता प्रदान की जायेगी ताकि देश-विदेश से तीर्थयात्री / पर्यटकों को यहाँ आने हेतु आकर्षित किया जा सके और उनकी यात्रा सुगम बनायी जा सके। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से मानसखण्ड के अन्तर्गत जागेश्वर धाम, “आदि कैलाश / पार्वती सरोवर / ओम पर्वत के दर्शन, लोहाघाट में रामकृष्ण मठ के अद्वैत आश्रम की शाखा मायावाती आश्रम की यात्रा के साथ ही सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में जनसम्बोधन एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के लिए आने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक जानिए मौसम का मिजाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों के विकास के अन्तर्गत लगभग 5 से 7 नये शहर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें प्रथम चरण में उधमसिंह नगर के अन्तर्गत किच्छा में स्थित 2000 एकड़ के पराग फार्म में शहर विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्रालय (MoHUA) से रू0 1000 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यह ग्रीन फील्ड सिटी रूद्रपुर से मात्र 15 कि0मी0 दूरी पर स्टेट हाईवे 47 पर अवस्थित होगी। नजदीकी रेलवे स्टेशन पंतनगर होगा। यह आर्थिकी की दृष्टिकोण से अमृतसर- कोलकत्ता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से गुजरेगा। इस प्रस्तावित शहर के समीप 200 से 250 एकड़ का नोलेज पार्क तैयार करने का प्रस्ताव है। इस शहर के विकसित होने पर लगभग 7000 करोड़ का निजी निवेश अपेक्षित है, जिसमें 50 हजार लोगों के रोजगार सृजन के साथ ही लगभग दो लाख लोगों की आवासीय व्यवस्था सम्भावित हैं। मुख्यमंत्री ने इस ग्रीन फील्ड सिटी को विकसित करने के लिए अपेक्षित धनराशि अवमुक्त कराने का अनुरोध भी किया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात चारधाम समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

डीएम शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
टीम गंगा नदी में डीप डाइविंग कर सर्च करती हुई। देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ तबादलों से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
देहरादून में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों को लेकर डीएम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का दृश्य देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
देहरादून में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में डीएम द्वारा अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश दिए जाते हुए। चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम सख्त, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर नहीं होगी रियायत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम सख्त, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर नहीं होगी रियायत

Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • डीएम शोक संतप्त परिवार से मिलते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस

  • सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

  • टीम गंगा नदी में डीप डाइविंग कर सर्च करती हुई। देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

  • उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ तबादलों से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले

  • देहरादून में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों को लेकर डीएम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का दृश्य देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,304)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,379)
  • खेल (352)
  • चंपावत (946)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (288)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,629)
  • नैनीताल (6,275)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,011)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (396)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (485)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना में दिवंगत चालक को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की बात; डीएम ने गांव पहुंचकर बंधाया ढांढस लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी देवप्रयाग हादसा अपडेट: 4 मृतकों की शिनाख्त, 3 लापता की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के सीएमओ बदले देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा देहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा