उत्तराखंड- सीएम धामी ने एचडीएफसी बैंक की 24 गोल्ड लोन ब्रांचों का किया शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्यभर में 24 शाखाओं में एचडीएफसी बैंक की गोल्ड लोन डेस्क का डिजिटल रूप से शुभारंभ किया। राजपुर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि बैंकिंग सुविधाएं लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए ग्रीनकार्ड का भी शुभारंभ किया।

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कार्ड जारी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सहयोग देने के लिए सरकार और बैंकिंग संस्थानों को मिलकर काम करना चाहिए। शाखा बैंकिंग प्रमुख अखिलेश कुमार रॉय ने कहा कि एचडीएफसी बैंक उत्तराखंड सरकार के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के हर हिस्से में बैंकिंग की पहुंच बढ़ाने प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि शाखा में न्यूनतम पेपर वर्क और कम शुल्क में गोल्ड लोन उपलब्ध कराया जाएगा। तीन महीने से 24 महीने तक की अवधि के लिए लोन की सुविधा दी जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर