Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से किया संवाद
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर लिया फीडबैक
Almora News- मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर संवाद स्थापित कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया। आमजन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया तथा सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता निरंतर सशक्त हो रही है। सरकार आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है।
प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी भेंट कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों द्वारा जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सकारात्मक फीडबैक को मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धक बताया और कहा कि यह जनहित में सतत रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील