Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया 85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi October 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

सहकारिता से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहा उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सहकारिता मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश की उपलब्धियाँ और भविष्य की योजनाएँ की साझा

पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और बस स्टेशन सहित अनेक विकास कार्य गतिमान -सीएम

Pithoragarh News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास एवं 61.98 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे पिथौरागढ़ के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की परंपरा भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है। यह एक-दूसरे को परस्पर सहयोग द्वारा स्वावलंबी बनाने का प्रयास है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष” घोषित किया है, ताकि वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देकर सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में “सहकार से समृद्धि” के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एक अलग सहकारिता मंत्रालय के गठन का निर्णय लिया। आज अमित शाह के नेतृत्व में यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य उत्तराखंड से प्रारंभ हुआ था और आज प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है। राज्य की 24 समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जिनसे ग्रामीण जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिल रही हैं। 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की 3838 समितियों का डेटा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड हो चुका है। राज्य में फरवरी 2023 से अब तक 800 नई पैक्स, 248 नई डेयरी समितियाँ एवं 116 मत्स्य समितियाँ गठित की गई हैं। उत्तराखंड सहकारी संघ द्वारा मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को अधिक लाभ पहुँचाने के लिए इस वर्ष मण्डुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों और स्वयं सहायता समूहों को पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मछली पालन और फूलों की खेती जैसे कृषि कार्यों हेतु 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। सहकारी समितियों के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को 1 लाख रुपये का ब्याजमुक्त फसली ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के सहकारी बैंकों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जमापूंजी है, जो इन संस्थाओं के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। सहकारी समितियों के माध्यम से महिला उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रदेश की 1 लाख 70 हजार से अधिक बहनों ने “लखपति दीदी” बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 34 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज में आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। विकासखंड बेरीनाग में एक भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य भी प्रारंभ होने वाला है। अस्कोट, गंगोलीहाट और धारचूला में नए बस स्टेशनों के निर्माण के साथ ही पिथौरागढ़ में रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण भी कराया जा रहा है। क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 327 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य गतिमान है। पिथौरागढ़ को हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली से हवाई सेवा द्वारा जोड़ने का कार्य किया गया है। पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप में विकसित करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले

इस अवसर पर राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, अध्यक्ष जिला पंचायत पिथौरागढ़ जितेन्द्र प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

  • हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,506)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,247)
  • नैनीताल (6,537)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी