Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और विकास को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है।
Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री धामी ने भारत दर्शन पर जाने वाले 68 मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने कहा—भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान और विकास को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। विधायक विनोद कंडारी की पहल से लगातार 10वें वर्ष 68 मेधावी विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण पर रवाना होंगे।

देहरादून‌। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के 10वें संस्करण के तहत भ्रमण पर जाने वाले 68 मेधावी विद्यार्थियों के दल से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी यात्रा एवं तैयारियों की जानकारी ली तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और विकास को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के ज्ञान को कक्षा की सीमाओं से बाहर ले जाकर उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में सहायक होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी भ्रमण के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को समझें, वहां की उपलब्धियों से सीखें और अपने अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के बड़े एवं प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिलना उनके भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में उद्देश्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा गुरुजनों और माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इतिहास बनाया है, उन्होंने सामान्य से असामान्य बनने के लिए निरंतर प्रयास किया है। यदि संकल्प दृढ़ हो और प्रयास सच्चे मन से किया जाए तो कोई भी ताकत सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। इस दिशा में उत्तराखण्ड को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फार्मर आईडी बनवाएं किसान, कृषि योजनाओं का लाभ होगा आसान, डीएम की अपील

मुख्यमंत्री ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण की पहल के लिए विधायक श्री विनोद कंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लगातार 10 वर्षों तक इस प्रकार के कार्यक्रम को संचालित करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि आज का दिन उनके लिए गर्व और ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हमेशा सहयोग रहा है और क्षेत्र से जुड़ी आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण की शुरुआत में अनेक कठिनाइयां आईं, लेकिन आज इसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं। इस पहल से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई है और बच्चे बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी अब 96 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गैरसैंण सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट समेत 10 विधेयक पारित

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अंचला खण्डेलवाल, प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर राकेश मोहन मैठाणी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #BharatDarshan #CMDhami #Devprayag #Education #UttarakhandMorningPost

Related Stories

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना को दर्शाता मौसम दृश्य। Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भूस्खलन उपचार कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के पंजीकरण एवं प्रबंधन को लेकर प्रशासन की पहल Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

  • उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना को दर्शाता मौसम दृश्य। Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

  • उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

  • रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भूस्खलन उपचार कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,935)
  • उधमसिंह नगर (1,360)
  • क्राइम (3,572)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (765)
  • देहरादून (11,454)
  • नैनीताल (6,633)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,240)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़ Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़ Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज